29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन

जाने-माने टीवी पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया दिया. उनके निधन के बाद देश भर में शोक की लहर दौड़ गई. मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना को शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी जूझ रहे थे। इससे पहले उनकी मां भी कोरोना संक्रमित हुई थीं। रोहित वेंटिलेटर पर थे और संक्रमण अधिक बताया जा रहा था। रोहित फिलहाल आज तक न्यूज चैनल में कार्यरत थे। इससे पहले वह लंबे समय तक जी न्यूज का हिस्सा थे। जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने रोहित सरदाना के निधन की खबर ट्वीट की।

लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना की मौत की जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के मृत्यु पर जताया शोक। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पत्रकारिता जगत में अपने जुझारूपन, निर्भिकता और बेबाक सवालों के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। पत्रकारिता में योगदान हेतु उन्हें सर्वदा याद किया जायेगा। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को संबल दें। ॐ शांति!

Related posts

5 राज्यों के चुनावों की तारीखों का ऐलान, 7 चरणों में होंगे मतदान, 10 मार्च को नतीजे

MP SIDHI NEWS TEAM

पीएम की बैठक के बाद भड़कीं ममता : कहा- बोलने की इजाजत न देना अपमानजनक,सभी सीएम पुतले बने बैठे थे

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में हुए होम क्वारंटीन, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!