28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही चौकी प्रभारी दो लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की लोकायुक्त की टीम ने निसरपुर चौकी प्रभारी नरपत सिंह जमरा को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

चौकी प्रभारी ने यह रिश्वत एक प्रकरण का निपटारा करने के लिए मांगी थी। मामले में चौकी प्रभारी के साथ दलाली करने वाले नरेंद्र गर्ग के खिलाफ भी भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर थाने का चौकी प्रभारी नरपत सिंह जमरा ने फरियादी पुष्पेंद्र काग पिता खेमा जी काग से एक प्रकरण का निपटारा करने के लिए 6 लाख की रिश्वत की मांग की थी और बाद में सौदा 2 लाख में तय हुआ। शिकायत फरियादी ने इंदौर लोकायुक्त से की और बाद में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को 2 लाख की रिश्वत के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 120 B IPC के अंतर्गत कार्यवाही की गई.

Related posts

मध्यप्रदेश में शादियों में 250 मेहमानों की पाबंदी हटी:अब धूमधाम से हो सकेंगी शादियां

MP SIDHI NEWS TEAM

चिरायु अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

सोमवार से शुरू होगा बजट सत्र, मंत्री-विधायकों के लिए गाइडलाइन जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!