25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना काल में बंदियों को मिलेगा 60 दिन का पैरोल,आदेश जारी

महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ अरविंद कुमार ने बताया है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए बंदियों के लिये 60 दिवस की आपात छुट्टी स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया है कि आपात छुट्टी की अवधि की गणना बंदी के कुल दण्डादेश की अवधि में सम्मिलित की जायेगी। श्री अरविंद कुमार ने बताया है कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने बताया है कि पूर्व से स्वीकृत सामान्य छुट्टी का लाभ ले रहे ऐसे बंदियों को, जिन्होंने पैरोल शर्तों का पूर्णत: पालन किया है, को सामान्य छुट्टी के लिये प्रस्तुत जमानतनामा एवं बंधपत्र पर ही 60 दिवस की आपात छुट्टी स्वीकृत की जायेगी।

इस बारे में पहले ही गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया था कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में न्यायालय से जमानत नहीं हो रही ऐसे में दंडित बंदियों को फिर से 60 दिन का पैरोल स्वीकृत किया जाएगा। इसके तहत राज्य भर से करीब 4500 बंदी को पैरोल पर 60 दिन के लिये रिहा होकर घर जाएंगे।

Related posts

उमा का सिस्टम पर पत्थर, बीजेपी ने पल्ला झाड़ा, कांग्रेस ने की अनोखी मांग

MP SIDHI NEWS TEAM

छात्रों के लिए जरूरी खबर, जुलाई से होगा कक्षा 9 कक्षा का नामांकन

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमित बीजेपी नेता को नियम का उल्लंघन करना पड़ा भारी,पुलिस ने दोनों पर दर्ज किया मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!