28.6 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

पूजा हत्याकांड में हुआ बड़ा खुलासा, कंपनी कमांडर पति के सामने ही बनाई गई थी हत्या की प्लानिंग, पति गिरफ्तार….

कमला नेहरू कॉलोनी में कंपनी कमांडर की गर्भवती पत्नी पूजा उर्फ जाह्नवी की हत्या के मामले में मल्हारगंज पुलिस ने एक और खुलासा किया है पता लगा है, वारदात की साजिश पति के सामने ही बनाई गई थी ।

34 वीं बटालियन में कंपनी कमांडर के पद पर पदस्थ जितेंद्र अस्के ने दो पत्नियां रख रखी थी उसकी पहली शादी अन्नू निवासी धार से हुई थी जिसके बच्चे भी है। वही इंदौर में दूसरी पत्नि के रूप में मृतका पूजा उर्फ जाह्नवी थी। पूजा को जब इस बात की जानकारी लगी कि उसके पति जितेंद्र की पहले से ही एक पत्नी है तब उसने धार में रह रही पहली पत्नी को सीधे फोन लगाया और फोन पर दोनो का जमकर विवाद हुआ। इसके बाद पहली पत्नी अन्नू ने बच्चो सहित आत्महत्या की धमकी पति जितेंद्र को दी। जिसके बाद बदहवास होकर जितेंद धार पहुंचा। जहां पहले से ही जितेंद्र का भाई राहुल मौजूद था जो कि छिंदवाड़ा में आरक्षक के पद पर पदस्थ है इसके अलावा उनकी मौसी का लड़का नवीन भी मौजूद था।

इसी दौरान हत्याकांड की साजिश रची गई। इस दौरान जितेंद भी मौजूद था। इसके बाद दोनों देवर राहुल और नवीन इंदौर पहुंचे और उन्होंने शनिवार को 8 माह की गर्वभती पूजा उर्फ जाह्नवी की गला दबाकर हत्या कर डाली। इसके पूजा के परिजनों ने तमाम आरोप पूजा के पति जितेंद पर लगाएं थे।

मल्हारगंज पुलिस की इस मामले में दूसरी पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे देवर राहुल और नवीन को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान पति जितेंद पुलिस को बरगलाता रहा लेकिन राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हत्या की योजना उसके भाई जितेंद्र के सामने बनी थी। जिसके बाद पुलिस ने पति को हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने को लेकर आरोपी बनाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

वही पुलिस अब पूजा को धोखे में रखकर शादी करने के मामले सहित अन्य धाराओं में पति जितेंद्र अस्के के खिलाफ कार्रवाई करेगी। फिलहाल, पूजा हत्याकांड मामले का पर्दाफाश हो चुका है और अब पूजा के पति सहित कुल 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

Related posts

पुलिसकर्मी बनकर ब्लैकमेल कर रही थी, पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

बरसों की दोस्ती पर भारी पड़ा एक थप्पड़ : दोस्त ने सामने से मार दी गोली, हत्या के आरोपी को एक दिन पहले मारा था थप्पड़

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला को वॉट्सऐप कॉल पर प्राइवेट पार्ट दिखाता है अज्ञात व्यक्ति,कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!