18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

राहत भरी खबर : एक्टिव केसेस की संख्या में मध्यप्रदेश की स्थिति में हुआ सुधार सातवें से दसवें नंबर पर आया,रिकवरी दर भी बढ़ी….

कोरोना से राहत भरी खबर आ रही है जहां प्रदेश में कोरोना की पॉजिटिविटी दर लगातार कम हो रही है और रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। गत 21अप्रैल को एक्टिव केसेस की संख्या के हिसाब से मध्यप्रदेश, देश में सातवें नंबर पर था, जो आज की स्थिति में और बेहतर होकर 10वें नंबर पर आ गया है। प्रदेश की रिकवरी दर शुक्रवार को 80.41 प्रतिशत थी, जो आज बढ़ कर 80.56 प्रतिशत हो गई है।

प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट लगातार घट रहा है। प्रदेश में 22 अप्रैल को पॉजीटिविटी रेट 24.29 प्रतिशत, 23 अप्रैल को 23.76 प्रतिशत और 24 अप्रैल को पॉजीटिविटी रेट 23.11 प्रतिशत रहा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रतिदिन स्वस्थ और संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। गत 19 अप्रैल को 6836, 20 अप्रैल को 8936, 21 अप्रैल को 9035, 22 अप्रैल को 9620, 23 अप्रैल को 10 हजार 833 और 24 अप्रैल को 11 हजार 91 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुँचे हैं।

प्रदेश के अस्पतालों में बेडस की संख्या निरंतर बढ़ाई जा रही है और ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिये भी हर स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में समन्वित प्रयासों के परिणाम स्वरूप यह राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में 23 जिलों में जितने कोरोना के नये केस आये हैं, उससे कहीं ज्यादा मरीज इन जिलों में रिकवर भी हुए हैं।

Related posts

देवास में सैक्स रैकेट पकड़ाया : होटल मेपल्स ब्लू पर देर रात छापा,दिल्ली की 6 लड़किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

नगरीय निकाय चुनाव : सरकार का यू-टर्न, वापस लिया अध्यादेश

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र पंचायत चुनाव 2021: 6 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट, तारीखों का ऐलान भी जल्द

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!