27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

लॉकडाउन में देर रात घूमने निकला परिवार, पुलिस ने रोका तो पुलिस के साथ की बदसलूकी, मामला दर्ज…

संस्करधानी जबलपुर में कोरोना कर्फ्यू में टहल रहे एक परिवार ने पुलिस के साथ अभद्रता की है, ताजा मामला धनवंतरीनगर थाना के है जहां बेवजह घूम रहे एक परिवार के 4 सदस्य को जब पुलिस ने रोका तो वह लोग बदतमीजी में उतर आए, और पुलिस से अभद्रता की जिसके बाद कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर संजीवनी नगर थाना पुलिस ने परिवार के चारो सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलाबा चौक पर चैकिंग पॉइंट लगाया गया था. मौके पर खुद थाना प्रभारी भुनेश्वरी चौहान मौजूद थीं. रात का वक्त था. इस बीच कोरोना कर्फ्यू और देर रात होने के बावजूद पास में ही रहने वाले सोनी परिवार के चार लोग टहलने के लिए सड़क पर निकल पड़े. जब पुलिस ने उनसे नाम पता पूछा तो वह पुलिस के साथ अभद्रता करने लगे. जब पुलिस ने इस तरह के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की तो दोनों भाई बहन थाना प्रभारी से रिश्वतखोर और तलवे चटवाने जैसी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे. महिला तो पुलिस की बात सुनने और मानने के लिए तैयार ही नहीं थी. उसे न तो कोरोना का खौफ था न ही लॉकडाउन उल्लंघन की कोई शर्म थी.

दर्ज हुआ मुकदमा

संजीवनी नगर थाना प्रभारी ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर चारो को थाने लाई और सुमित सोनी, ममता सोनी के खिलाफ कोरोना कयूं में बेवजह घूमने के चलते धारा 188, पुलिस के साथ बदसलूकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने पर धारा 353 के अलावा अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है,इधर भाई-बहन का आरोप है कि पहले पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया था, इसलिए गुस्से में उन्होंने यह सब किया।

पुलिस दिल्ली वाला फार्मूला अपनाएं और दोषियों को अदालत लेकर जाएगृहमंत्री

प्रदेश में बढ़ रहे पुलिस के साथ बदसलूकी की घटना के बारे में प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए अगर जवान रोकता है, मास्क लगाने के लिए बोलता है तो उसमें उसका क्या हित है जनता के भलाई के लिए ही पुलिस ऐसा करती है, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहां की बल प्रयोग करने से अच्छा है पुलिस दिल्ली वाला फार्मूला अपनाएं और दोषियों को अदालत लेकर जाए।



Related posts

अमानवीयता करने वाले दबंगों पर रासुका की तैयारी, पुलिस ने निकाला जुलूस

MP SIDHI NEWS TEAM

दिल्ली में अब उप राज्यपाल (LG) ही ‘सरकार’ है, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संशोधन कानून 2021 को अधिसूचित कर दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम शिवराज की सीएम राइज स्कूल और शिक्षकों के लिए बड़े निर्देश, मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!