25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

कोरोना कहर के बीच नए वायरस ने बढ़ाई चिंता, मरीजों में नए लक्षण,RTPCR टेस्ट में नहीं पकड़ा रहा नया म्युटेंट

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के साथ ही साथ वायरस के म्युटेंट में भी तेजी से बदलाव हो रहा है जिसकी वजह से मरीजों में नए लक्षण देखे जा रहे साथ ही साथ वायरस के डबल और ट्रिपल म्युटेंट RTPCR में पकड़ में नहीं आ रहे हैं।

नए वायरस से संक्रमित मरीज के अंदर लक्षण भी बदल गए हैं। अब कोरोना मरीजों में त्वचा में निशान पड़ना, आंखों में संक्रमण होना, भ्रम की स्थिति पैदा होना, सोचने-समझने की शक्ति कम होना, हाथ और पैरों की उंगलियों का नीला पड़ना, नाक और मुंह से खून निकलना जैसे लक्षण भी देखे जा रहे हैं। साथ ही लंबे समय से स्वाद और सूंघने की शक्ति कम होना, दस्त, पेट दर्द, गले में खराश, शरीर में दर्द और बुखार जैसे लक्षण तो देखें ही जा रहे हैं।

दिल्ली के हेल्वेटिया मेडिकल सेंटर के डॉ. सौर्यदीप्त चंद्रा ने बताया कि कोरोना के दूसरे और तीसरे म्यूटेंट की संरचना में इतने बदलाव आ गए हैं कि RT-PCR टेस्ट नए वायरस को पहचान पाने में सक्षम नहीं है।

महाराष्ट्र- दिल्ली में ट्रिपल म्यूटेंट वैरिएंट बना परेशानी
वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश में अब कोरोना का ट्रिपल म्यूटेंट वैरिएंट फैल रहा है। कोरोना के तीन अलग-अलग स्ट्रेन से ये नया वैरिएंट बना है। विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली, बंगाल और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लोग इसी वैरिएंट का शिकार हो रहे हैं।

Related posts

मानसून सत्र: केंद्र सरकार को सता रही अध्यादेशों की चिंता, छह पर संसद की मुहर लगना जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

नीतीश मंत्रिमंडल से मुकेश सहनी बर्खास्त, CM की अनुशंसा पर राज्यपाल ने हटाया

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना और ब्लैक फंगस के बाद अब देश में व्हाइट फंगस की एंट्री, पटना में मिले 4 मरीज, यह ब्लैक फंगस से ज्यादा घातक मचा हड़कंप

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!