32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित और कारगर उपाय है टीकाकरण – विधायक केदारनाथ शुक्ला

विधायक सीधी श्री शुक्ल 24 अप्रैल को लगवायेंगे कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ला कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 24 अप्रैल को जिला चिकित्सालय सीधी में बनाये गये टीकाकरण केंद्र में लगवायेंगे. विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित एवं कारगर उपाय टीकाकरण ही है. उन्होंने कहा कि स्वदेश निर्मित वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, इसलिए घबराएं नहीं और निर्भीक होकर अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाएं.

केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि देश से कोरोना मुक्त करने के लिए सभी नागरिकों का टीकाकृत होना आवश्यक है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के सभी नागरिकों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया है. अभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का अभी टीकाकरण किया जा रहा है. एक मई से 18 वर्ष के उम्र के अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा. विधायक केदारनाथ शुक्ला द्वारा सभी से अपील की गई है कि देश को कोरोना मुक्त करने में सहयोग करें और नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंच कर टीका लगवाएं.

मास्क का उपयोग अवश्य करें

विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि मास्क का उपयोग कोरोना संक्रमण से बचाव में बहुत ही उपयोगी है, इसलिए मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें. उन्होंने कहा कि अपने घरों में ही रहे, केवल बहुत आवश्यक काम होने पर ही घर से निकलें. मास्क को लगाएं रहें और दो गज की दूरी का ध्यान रखें. अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएँ और सेनेटाइज करते रहें. विधायक ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी आवश्यक है. शासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें. स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें.

Related posts

सीधी जिले में फिर कोरोना से हुई एक मौत, प्रशासन में मचा हड़कंप

MP SIDHI NEWS TEAM

दायित्व बोध के साथ टीम भावना से कार्य करते हुए जनता का जीते दिल -प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु 

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा से बड़ी खबर : आज रात 10 बजे से अगले 25 अप्रैल तक के लिए रीवा मे रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन (कोरोना कर्फ्यू) का लिया गया फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!