28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में कोविड अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग,13 मरीजों की हुई मौत …

महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार के एक कोविड अस्पताल में आज तड़के आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है. विरार पश्चिम में विजय वल्लभ अस्पताल के आईसीयू में भयंकर आग लग गई. वसई विरार नगर निगम ने बताया, इस हादसे में 13 मरीजों की मौत हो गई. मृतकों में 8 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं.17 कोविड मरीजों का यहां इलाज चल रहा था. घायल मरीजों को नजदीक के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया है. ये आग चार मंजिला अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी. हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है.

विजय वल्लभ कोविड अस्पताल के सीईओ दिलीप शाह ने बताया कि रात 3 बजे AC में से अचानक आग नीचे गिरी और ICU में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हुई. डॉ शाह ने कहा कि 21 मरीजों समेत गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में करीब 90 पेशेंट्स हैं. उन्होंने बताया कि जिन पेशेंट्स को ऑक्सीजन की जररूत है उन्हें हम दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर रहे हैं. शाह ने बताया कि ICU से कुछ आग जैसा गिरा और 1-2 मिनट में आग फैल गई. उन्होंने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी है. सीईओ ने दावा किया कि रात में अस्पताल में डॉक्टर थे. यह पूछे जाने पर कि कितने स्टाफ ड्यूटी पर थे, शाह ठीक-ठीक संख्या नहीं बता सके.

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वसई के अस्पताल में आग लगने से हुई मरीजों की मौत पर शोक व्यक्त किया है.

पीएम ने मुआवजे का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के पालघर में कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने को अपनी मंजूरी दी है.

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

MP SIDHI NEWS TEAM

ममता बनर्जी का ‘खेला शुरू, मुकुल रॉय ने बीजेपी का दामन छोड़ टीएमसी में की घर वापसी

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के दूसरी लहर के कई लक्षण भी अलग, कोरोना बुखार में भी आया फर्क

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!