28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

जबलपुर में रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एसटीएफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 2 डॉक्टर सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार…

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है. वही जीवन रक्षक रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी भी अपने चरम पर है. इस समय कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए इंजेक्शन की कालाबाजारी में लगे हुए हैं.मुखबिर द्वारा सूचना पाकर एसटीएफ टीम ने 2 डॉक्टर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया .गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 4 इंजेक्शन 6 मोबाइल और एक कार बरामद की गई है

मुखबीर द्वारा सूचना मिलने पर एसटीएफ पुलिस ने आरक्षक को जब ग्राहक बनाकर जीसीएफ के पास भेजा गया तो दो व्यक्ति रेमडेसिवीर इंजेक्शन लेकर जीसीएफ के पास खड़े थे और ग्राहक की तलाश कर रहे थे, जहां इंजेक्शन बेचते हुए दोनों युवकों सुधीर और राहुल को एसटीएफ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है दोनों युवकों से एसटीएफ पुलिस ने 2 इंजेक्शन बरामद किए।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि 2 डॉक्टर भी इसमें शामिल है-
सुधीर और राहुल ने पूछताछ में बताया कि एक साथी राकेश ने आशीष हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर नीरज साहू और लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल में पदस्थ डॉ जितेंद्र सिंह से यह इंजेक्शन लेकर आए थे, और उन लोगों ने ही इंजेक्शन अच्छी कीमत में बेचने के लिए कहा था.जबलपुर एसटीएफ पुलिस ने डॉ जितेंद्र सिंह ,डॉक्टर नीरज साहू ,राहुल विश्वकर्मा ,राकेश मालवीय और सुधीर सोनी को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 6 नग रेमडेसिवीर इंजेक्शन बरामद किए, उम्मीद की जा रही है कि एसटीएफ की पूछताछ में कई और महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस ने पांचों ही आरोपियों को रिमांड में लिया है

Related posts

पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने की प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात, दमोह हार पर की चर्चा

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल, कार्यकर्ताओं के समर्पण के दम पर खड़ी है पार्टी – शरदेन्दु  

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में सब्जी की दुकान हटवाने गई पुलिस पर फूटा आक्रोश, महिलाओं ने किया पथराव, भागे अधिकारी वीडियो हुआ वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!