27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

मानवता हुई शर्मसार, रीवा में आशा कार्यकर्ता से रेप, विरोध करने पर फोड़ा सर, बहन को भी नहीं छोड़ा

रीवा. रीवा में कोरोना की पाबंदियों के बीच रेप की खबर से सनसनी फैल गई. आशा कार्यकर्ता और उसकी नाबालिग बहन से उनके परिचितों ने ही दुष्कर्म किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरपियों को जेल भेज दिया है. आरोपी सगे भाई है,एक आरोपी भी नाबालिग है.
जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद युवतियों ने चोरहटा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. चोरहटा पुलिस ने शून्य पर मामला कायम करते हुए बिछिया पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है. बिछिया थाना प्रभारी ने बताया कि चोरहटा थाना क्षेत्र की युवती बिछिया के कुशाभाऊ ठाकरे जिला अस्पताल की आशा कार्यकर्ता है. मंगलवार को शाम 6.30 बजे वह बहन के साथ अस्पताल से घर के लिए निकली.

घटना सुनने के बाद परिजन ले गए थाने
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता जैसे-तैसे घर पहुंची और परिजनों को सूचना दी. वे लड़कियों को लेकर चोरहटा थाने आए. हमले में घायल युवती को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया. इधर युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व उसके नाबालिग भाई के खिलाफ शून्य में मामला दर्ज कर बिछिया थाने भिजवा दिया.दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए.

बिछिया थाना प्रभारी ने बताया कि चोरहटा थाना क्षेत्र की युवती स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता है। वह अपने बहन के साथ मंगलवार को जिला अस्पताल आई थी। शाम साढ़े छह बजे जब वह अस्पताल से बाहर निकली तो परिचित युवक नाबालिग भाई के साथ मिल गया। उसने युवती को घर छोड़ने का झांसा दिया। युवती अपने बहन के साथ बाइक मे सवार होकर घर जाने लगी। युवक उसको जबरन चोरहटा थाने के बाइपास स्थित बीहर नदी के पुल के पास सूनसान स्थान पर ले गया। यहां पर उसने डरा धमकाकर आशा कार्यकर्ता के साथ रेप किया। इस दौरान उसका नाबालिग भाई छोटी बहन के साथ अश्लील हरकत करता रहा। बहन के साथ गलत हरकत करने पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने ईंट से हमला कर दिया। शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि इज्जत लुटने के बाद सबसे पहले पीड़िता ने अपने परिजनों को सूचना दी। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। रात में परिजन दोनों लड़कियों को चोरहटा थाने लेकर आए। हमले में घायल युवती को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। इधर युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व उसके नाबालिग भाई के खिलाफ शून्य में मामला दर्ज कर बिछिया थाने भिजवा दिया। जहां पर बिछिया पुलिस ने धारा 363, 366, 376, 323, 307, 354, 34 के तहत मामला दर्ज किया। पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके नाबालिग भाई को देर रात घेराबंदी कर पकड़ लिया है।

Related posts

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बनाये अनुशासन का पूरा पालन करने की अपील की…

MP SIDHI NEWS TEAM

अब भी चुप बैठे रहे तो सब चौपट हो जाएगा-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

रेत खदान संचालक की मनमानियाँ रोकने को लेकर हुई बैठक,नदी बचाने सहित कई मुद्दों को लेकर होगा अनिश्चित कालीन आंदोलन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!