29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

समस्त चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त ——

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ समस्त चिकित्सकों एवं स्टॉफ नर्स सहित समस्त पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त किए गए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देशित किया है कि बिना उनकी पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार के अवकाश स्वीकृत नहीं किए जायेंगे।

इसके साथ ही ऐसे समस्त स्टॉफ जो मेडिकल कारणों से अवकाश पर गए हैं, उनके लिए विशेष मेडिकल बोर्ड के निर्देश दिए गए हैं। सभी को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा। मेडिकल बोर्ड में एक प्रशासनिक अधिकारी की भी उपस्थिति होगी।

कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि जिले में कोविड-19 के प्रकरणों में अप्रत्याशित तरीके से वृद्धि हो रही है। ऐसे समय में संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह एक चुनौतीपूर्ण समय है और हम सभी को मिलकर इसका मुकाबला करना है।

Related posts

सीधी जिले में मनरेगा योजना बेरोजगार श्रमिकों के लिए साबित हो रही मजाक,श्रमिकों के बजाय मशीनों से कराया जा रहा काम

MP SIDHI NEWS TEAM

।। सायबर एडवाइजरी, सायबर सेल जिला पुलिस बल सीधी ।।

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी सिटी कोतवाली थाने में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन होली के त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाने के साथ-साथ ही कोरोना से सावधान रहने की अपील

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!