19.8 C
Madhya Pradesh
September 26, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई, सरकार कोरोना पर लगाम लगाने के लिए उठा सकती है सख्त कदम …

                      भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिले

प्रदेश में कोरोना संक्रमण हर दिन रफ्तार से बढ़ रही, मध्यप्रदेश में कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या भी 82 हजार से ज्यादा हो चुकी है। प्रदेश की हालत दिन ब दिन चिंता जनक हो रही वहीं अब सरकार कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठा सकती है।कोरोना पर चर्चा के लिए सीएम शिवराज ने कैबिनेट की बैठक बुलाई यह, बैठक वर्चुअल आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश में अगले चार दिन में एक्टिव केस 1 लाख होने का अनुमान है, ऐसे में सरकार अब सख्त निर्णय ले सकती है। वहीं अब संभावना जताई जा रही है कि शिवराज सरकार प्रदेश में लाॅकडाउन लागू कर सकती है।

प्रदेश में संक्रमण दर 24% पहुंच गई है। अप्रैल महीने के 20 दिनों में 774 मौतें हो चुकी हैं। यही वजह है कि सरकार अब ज्यादा सख्ती करने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है, बैठक में मंत्रियों से उन शहरों में टोटल लॉकडाउन लगाने पर चर्चा कर सकते हैं, जहां संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है।

Related posts

प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, 1171 गांव प्रभावित, 200 से अधिक हुए जलमग्न

MP SIDHI NEWS TEAM

मां का शव खाट पर लेकर पांच किमी चलीं बेटियां, इस मामलें में कमिश्नर व कलेक्टर रीवा को नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस कांस्टेबल के उम्मीदवारों को मिली बड़ी राहत, मिलेगा लाभ, जल्द घोषित होंगे Result

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!