29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

बढ़ते कोरोना मरीजों को लेकर सीधी सांसद ने बढ़या मदत के हाथ,आक्सीजन के लिये दिये 90 लाख…

 वैश्विक महामारी कोविड 19 के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए सांसद निधि से लोकसभा संसदीय क्षेत्र सासंद श्रीमती रीति पाठक ने सीधी, सिंगरोली और शहडोल जिले की ब्योहारी विधानसभा की जनता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेट 5 और 10 लीटर और आक्सीजन सिलेंडर हेतु 25 लाख, सिंगरौली के लिए आर टी पी सी आर मशीन हेतु 50 लाख और शहडोल जिले की ब्योहारी विधानसभा हेतु ऑक्सीजन कंसंट्रेट खरीदने के लिए 15 लाख रुपये तत्काल स्वीकृत किए हैं।

लोकसभा संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय एवं संवेदनशील सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कोविड के बढते हुए संक्रमण को देखते हुए कोरोना काल में क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी है। जनता की मांग और उनकी आवश्यकता को देखते हुए सीधी, सिंगरौली और शहडोल के कलेक्टर को ऑक्सीजन कंसंट्रेट ,आक्सीजन सिलेंडर और आर टी पी सी आर मशीन खरीद हेतु 90 लाख सांसद निधि से क्रय  करने हेतु निर्देशित किया है । सांसद श्रीमती पाठक ने कहा है कि क्षेत्र की जनता के कल्याण हेतु हम सदैव तत्पर हैं। जनता के हितों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर और धन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जनता का हित सर्वोपरि है । हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ लगातार जंग लड़ रहे हैं और इसके रोकथाम हेतु लगातार व्यवस्था जूटा रहे हैं।

सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, चितरंगी विधायक अमर सिंह ,धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम , चुरहट विधायक शरदेंदु तिवारी, देवसर विधायक सुभाष वर्मा व व्यवहारी विधायक शरद कोल सहित सीधी भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, सिंगरौली वीरेंद्र गोयल व शहडोल कमल प्रताप सिंह ने सांसद श्रीमती रीति पाठक के प्रयासों की तारीफ करते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Related posts

पंचायत चुनाव की बड़ी खबर, SC पहुंचा आरक्षण का मामला, शनिवार को सुनवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

झांसी रेलवे स्टेशन कहलाएगा वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

चोरहटा थाना अंतर्गत मिले अधजले शव का पुलिस ने किया खुलासा,हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!