22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

कोरोना संक्रमितों को गाइडलाइन के अनुसार बेहतर ईलाज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें- कमिश्नर अनिल सुचारी

कमिश्नर रीवा संभाग अनिल सुचारी द्वारा जिले में कोरोना के उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में कमिश्नर अनिल सुचारी ने निर्देशित किया है कि शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप कोविड संक्रमित रोगियों का तत्परता से उपचार करें। उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए हर रोगी को समय पर उपचार उपलब्ध करायें। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में यदि गंभीर रोगी आते हैं तो उनके लिये अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड एवं आईसीयू बेड की व्यवस्था कर लें। कमिश्नर अनिल सुचारी ने कहा कि जो भी मरीज ठीक हो कर घर जा रहें है और जो भी मरीज भर्ती है उन सभी का प्रतिदिन डाटा तैयार कर संधारित किया जाये। जिससे आवश्यकता पड़ने पर यह पता चल सके कि हमारे पास कितने वेड उपलब्ध है और कितने ऑक्सीजन वेड उपलब्ध है। इन सभी की जानकारी प्रतिदिन तैयार करने से अन्य रोगियों के लिए भी तैयारी रखी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि हर रोगी को हरहाल में समुचित उपचार मिलना चाहिए।

कमिश्नर अनिल सुचारी निर्देशित किया है कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में कोई भी कमी नहीं हो हर संभव प्रयास किया जाये। उन्होने कहा कि कोरोना से संक्रमित मरोजो को किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं हो उन्हें समय पर नास्ता, भोजन आदि आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सभी फीवर क्लीनिक में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो।

होम आइसोलेशन मरीजों से रखे सीधा संपर्क

कमिश्नर अनिल सुचारी ने निर्देशित किया है कि कोविड कमाण्ड सेन्टर से होम आइसोलेशन में जो भी मरीज है उनसे दिन में 2 से 3 बार बात जरूर करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर या थोड़ा सा भी स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर अनिल सुचारी ने कहा कि जो भी मरीज होम आईसोलेशन में है उन्हे आवश्यक दवाईयां उनके घर पर ही पहुॅचाना सुनिश्चित करें।इसके साथ ही कमिश्नर श्री सुचारी ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है मास्क का उपयोग का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।

नियमित भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि जिले में प्रत्येक व्यक्ति बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकले। अतिआवश्यक होने पर ही घर से केवल एक व्यक्ति ही निकले। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जारी निर्देशो का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि कोरोना वैक्सीन, रेमडेसिविर इंजेक्शन सहित सभी दवाइयॉं शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसका पर्याप्त स्टॉक की अभी उपलब्ध है, ऐसे में किसी भी मरीज को बाहर से दवाइयां लेने की आवश्यकता नहीं पड़े। यदि कोई कर्मचारी या डाॅक्टर रेमडेसिविर इंजेक्शन लगवाने का पैसा माॅगता है इसकी शिकायत तत्काल कलेक्टर से कर सकते हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने कहा कि यदि मेडिकल संचालकों द्वारा दवाइयों की कालाबाजारी की जाती है तो उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि सभी डॉक्टर संकट की इस घड़ी में रोगियों की सेवा और उपचार पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से करें। आपके द्वारा समय पर किये गये उपचार के प्रयासों से किसी को जीवनदान मिलेगा।

बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी.एल. मिश्रा, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा उपस्थित रहें।

Related posts

सीधी, शहडोल एवं अनूपपुर में बिना वैक्सीनेशन के दुकान नहीं खोल सकेंगे व्यापारी, कोविड प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी जिले में संपूर्ण लॉकडाउन सम्बंधित संशोधित आदेश हुआ जारी,पेट्रोल पम्प पर केवल उन्हे ही पेट्रोल देने की अनुमति होगी, जिन्हे लॉकडाउन अवधि में छूट प्रदान की गई है..

MP SIDHI NEWS TEAM

फिर लाल आतंक से दहला छत्तीसगढ़, बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़ में 22 जवान शहीद….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!