
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि मंगलवार कि शाम तक में रीवा मेडिकल कॉलेज वायरोलॉजी लैब से 336 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 93 लोगो की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। रैपिड एंटीजन किट द्वारा की गई जांच एवं डिस्चार्ज सहित अपडेटेड जानकारी अब से पोर्टल अपडेट होने के उपरांत अगले दिन जारी की जाएगी। ताकि जारी किए गए आंकड़ों में भिन्नता नही होवे।
अब जिले में कुल 3378 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 2456 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब जिले में कुल 903 एक्टिव केस हो गए हैं। मृत्यु के 3 प्रकरण के साथ कुल 19 हो गए है।
——कोरोना अपडेट—-
👉 जिले में 93 मिले नए कोरोना संक्रमित
👉 कुल संक्रमित 3378
👉डिस्चार्ज 2456
👉एक्टिव केस 903
👉 मृत्यु 19
