27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

प्रशासन के आंखों में धूल झोंक कर खोली जा रही थी दुकान,कोरोना कर्फ्यू में दुकान खोलना दुकानदार को पड़ा महंगा,अपर कलेक्टर सीधी द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही…..

सीधी जिले में इन दिनों एक तरफ तो कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आये दिन हो रही मौतो से लोगो की आँखे नम हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ नियमों को ताक में रख कर व्यापार व्यवसाय को गति देने वालो की भी कमी नहीं है। सरकार की मंशानुरूप आमजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा नियमों में कुछ छूट क्या दे दी गयी, चिन्हित व्यापारियों द्वारा इसको अपना हथियार बना लिया गया। शहर में संचालित चिन्हित कई दुकानदार दिखाने के लिये बाहर से शटर गिरा कर रखते हैं और कुछ कर्मचारी दुकान के अंदर तो कुछ कर्मचारी दुकान के बाहर रहते
हुए लगातार जिला प्रशासन की आँखो मे धूल झोंकने में सफल होते नजर आ रहे हैं।

सोमवार की सुबह अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली के द्वारा अस्पताल चौक मे संचालित स्मार्ट कलेक्सन मेंस वेयर नाम से संचालित दुकान के संचालक अमित कुमार जायसवाल द्वारा नियमों को ताक में रखते नियम विरुद्ध व्यापार करते रंगे हाथों पकड़ा गया उक्त आरोपी के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा सजा के तौर 5 हजार रूपए का आर्थिक दंड एव शाम तक के लिये अस्थाई जेल भेजा गया।

दुकान के अंदर देखा तो उपभोक्ता और दुकानदार दोनों मौजूद
सोमवार की सुबह जब अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली शहर भ्रमण के लिये निकले और देखा कि नगर पालिका परिषद के भवन अस्पताल चौक में संचालित कपड़ा व्यवसाई अमित कुमार जायसवाल द्वारा नियमों को ताक में रखते हुए व्यापार किया जा रहा है। पंचोली द्वारा दुकान का शटर खुलवाया गया तो देखा कि दुकान के अंदर व्यापारी एवं उपभोक्ता दोनो मौजूद हैं, तब श्री पंचोली द्वारा अपने वाहन में उक्त दुकानदार को बैठकर सिटी कोतवाली तक पहुँचाते हुए उचित विधिक कार्रवाई के लिए नर्देशित किया गया। अपर कलेक्टर द्वारा सिटी कोतवाली में मौजूद मुंशी को उक्त आरोपी को सौंपते हुए कहा गया कि पांच हजार रुपए का आर्थिक दंड एवं शाम तक के लिये अस्थाई जेल में आरोपी को रखा जाए।

आवश्यक समानो की दिक्कत जरूरत मंदों को ना हो इस विषय पर रणनीति बनाई जा रही है -अपर कलेक्टर

हम सब का दायित्व बनता है कि कोरोना की कड़ी को तोड़ने में सहायक बने,जिले मे लगगभग 800 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुँच गई है। सोमवार को कपड़ा व्यापारी द्वारा नियम विरुद्ध ढंग से व्यापार किया जा रहा था, जिस पर विधिक कार्यवाही की गयी हैं। अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि शादी व्याह के इस मौसम मे सोना, कपड़ा वाहन एवं अन्य आवश्यक समानो की दिक्कत जरूरत मंदों को ना हो इस विषय पर जिला प्रशासन द्वारा रणनीति बनाई जा रही है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को घर बैठे ही आवश्यक समानों कि पूर्ति हो सके।

Related posts

सीधी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर करेगे नाम रोशन – अजय सिंह राहुल

MP SIDHI NEWS TEAM

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फरिश्ता बन बचाई चीतल की जान सजंय टाईगर रिजर्व की टीम ने रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में….

VIKASH KUMAR DWIVEDI

हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता पर करें निराकरण-कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!