
मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बयान आया है शिक्षा मंत्री ने बताया कि में 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा जून तक दी गई है वहीं 8वीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद रखने का फैसला।नवाेदय को छोड़कर प्रदेश के सभी सरकारी हॉस्टल भी बंद किए जाएंगे।
आपको बता दें कि 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल और 12वीं की परीक्षाएं एक मई से शुरू होनी थी लेकिन जैसा कि पहले से ही अनुमान लगाया जा रहा था कि परीक्षाएं कैंसिल हो सकती हैं और इस विषय को लेकर आज मीटिंग होने वाली थी।
1 से 8वीं के छात्रों को दिया जाएगा जनरल प्रमोशन-
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से इस बार कक्षा पहली से लेकर 8वीं तक छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर जनरल प्रमोशन दिया जाएगा. 8वीं तक की स्कूलों को 15 जून तक बंद करने का फैसला लिया गया है. स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में इस समय कोरोना कर्फ्यू भी लगाया गया है. ऐसे में छात्रों की जिंदगी को खतरे में नहीं डाला जा सकता है. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को लेकर जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा. 17 अप्रैल से होने वाली प्रैक्टिकल की परीक्षाओं को स्थगित नहीं किया गया है. छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाएं अपनी सुविधा के अनुसार 15 मई तक दे सकेंगे.
