33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

जिलों का कोरोना नियंत्रण प्रभार मंत्रियों को दिया गया है और कोरोना प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं….

बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रिमंडल मीटिंग की,इस बैठक में मंत्रियों को कोरोना से निपटने के लिए बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिलों का कोरोना नियंत्रण प्रभार मंत्रियों को दिया गया है और कोरोना प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं।

ये व्यवस्था बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर के की गई है। कोरोना प्रभारी मंत्रियों को जिलो में जाकर कोरोना नियंत्रण के लिए काम करने के लिए कहा गया है ये मंत्री जिलों में कोरोना नियंत्रण संबंधी व्यवस्था, संसाधन, समन्वय, बैठक इत्यादि की जिम्मेदारी संभालेंगे, साथ ही जिलों में कोविड केयर सेंटर बनाने की रूपरेखा, ऑक्सीजन, बेड बढ़ाने, दवा आपूर्ति इत्यादि की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी इन्हें सौंपी गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को तत्काल काम में जुटने के लिए कहा। फिलहाल गोविंद सिंह राजपूत अस्वस्थ हैं और नरोत्तम मिश्रा प्रदेश से बाहर हैं, इसलिए इन्हें जिम्मेदारी बाद दी जाएगी। शेष मंत्रियों को जिले बांटे गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमें संकट में अच्छा कार्य कर दिखाना है। सेवा भारती और अन्य संगठन कोविड19 केयर सेंटर के संचालन में सहयोग करेंगे। आम जनता को की गई व्यवस्थाओं की जानकारी भी देंगे, साथ ही मीडिया को भी इस संबंध में अवगत करवाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कोविड19 नियंत्रण के संबंध में आयोजित बैठक में मंत्रियों को निम्नानुसार प्रभार सौंपा:-

गोपाल भार्गव -सागर, नरसिंहपुर

तुलसी सिलावट – इंदौर

कुंवर विजय शाह- खंडवा, बुरहानपुर

जगदीश देवड़ा- मंदसौर, रतलाम

बिसाहूलाल सिंह -अनूपपुर, शहडोल, सीधी

यशोधरा राजे सिंधिया- शिवपुरी ,दतिया

मीना सिंह -उमरिया, मंडला ,डिंडोरी

कमल पटेल -हरदा, बैतूल, होशंगाबाद

बृजेंद्र प्रताप सिंह -पन्ना, कटनी ,छतरपुर

महेंद्र सिंह सिसोदिया- गुना, राजगढ़

ओमप्रकाश सकलेचा- नीमच

डॉ मोहन यादव -उज्जैन

हरदीप सिंह डंग -खरगोन ,झाबुआ

राजवर्धन सिंह -धार, अलीराजपुर

भारत सिंह कुशवाह- मुरैना, श्योपुर

इंदर सिंह परमार -शाजापुर, आगर मालवा

रामखेलावन पटेल- रीवा ,सतना ,सिंगरौली

रामकिशोर कांवरे- बालाघाट ,सिवनी

बृजेंद्र सिंह यादव- अशोकनगर

सुरेश धाकड़- निवाड़ी, टीकमगढ़

Related posts

पंचायत की लापरवाही : कुएं की मुंडेर धंसने से चार लोगों की मौत,20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

MP SIDHI NEWS TEAM

विवेक तन्खा ने सीएम शिवराज सहित 3 को भेजा 10 करोड़ की मानहानि का नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्राम पंचायत चकडौर के पंचायत भवन परिसर रोजगार मेंला सम्पन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!