28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

कोरोना कहर : अनूपपुर सहित प्रदेश के 4 और जिलों में लगा टोटल लॉकडाउन..

मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो गई है। संक्रमण की चेन को तोड़ना आवश्यक है जिसके लिए राज्य शासन द्वारा बड़े फैसले लिए जारहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जिला आपदा प्रबंधन समितियों की बैठक जारी है। प्रतिदिन बैठक में बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। वहीं 10 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला आपदा प्रबंधन समितियों से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला कलेक्टर को यह निर्देश दिए हैं कि जिले की परिस्थिति को देखते हुए प्रतिबंधित लॉकडाउन लगाया जाए। जिसके बाद जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन लगाए जा रहे हैं। बतादें कि बीते दिनों 10 जिले में 1 सप्ताह का प्रतिबंध लगाया गया था।

वहीं अब कुछ अन्य जिलों में भी 10 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। पन्ना जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में 15 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन की मानें तो इस दौरान जरूरी काम के लिए जनता को छूट दी जाएगी। टीकाकरण, उपचार व्यवस्था सहित अन्य जरूरी काम के लिए लोग घर से निकल सकेंगे। इसके अलावा बाहर घूमने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया जाएगा।

अनूपपुर और मंडला जिलों में भी कलेक्टर द्वारा सभी नगरीय क्षेत्र में 19 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान आवश्यक वस्तु दूध, सब्जी की खरीदारी को छोड़कर सभी चीजें प्रतिबंधित रहेगी।

इसके अलावा देवास जिले में भी सुबह 10 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाए गए हैं। संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने के बाद जिला कलेक्टर द्वारा यह निर्णय लिया गया है। मामले में देवास कलेक्टर का कहना है कि लगातार 20 से अधिक केस सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं टोटल लॉकडाउन की स्थिति में जनता को आवश्यक सुविधाएं छोड़कर अन्य चीजो को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही टीकाकरण के लिए जनता को छूट दी जाएगी।

इससे पहले संक्रमण के बहते फैलाव को देखते हुए इंदौर, उज्जैन सहित बड़वानी, राजगढ़, विदिशा में 19 अप्रैल सुबह 600 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित किया गया। वहीं बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित जबलपुर जिले में 22 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन लगाया गया है।

Related posts

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान- अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, नहीं बढ़ेगी ट्यूशन फीस

MP SIDHI NEWS TEAM

आर्थिक गतिविधियां बंद नहीं होने दी जाएंगी ,लॉक डाउन के बारे में लिया बड़ा फैसला-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

31 मार्च या उसके बाद शासन तथा उसके अधीनस्थ उपक्रमों के सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को कोविड-19 के विरुद्ध चल रहे अभियान में तैनाती के दृष्टिगत संविदा नियुक्ति के आदेश जारी..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!