25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा के बाद अब रतलाम 9 अप्रैल शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक टोटल लॉकडाउन घोषित

मध्यप्रदेश में बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए प्रदेश सरकार एक्शन मोड में हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार को पूरे प्रदेश में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा की और जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे अपने यहाँ की स्थिति को देखते हुए जिला क्राइसिस मैनेजमेंट गुप की बैठक के हिसाब से फैसला लें। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद रतलाम कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड ने प्रेस वार्ता बुलाकर पूरे जिले में 9 अप्रैल से शाम 6 बजे से 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी। कलेक्टर ने कहा कि रतलाम में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता रहा है, प्रशासन द्वारा लगातार समझाइश के बावजूद अधिकांश लोग मास्क नहीं पहन रहे और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर रहे हैं।

कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड ने बताया की 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक के टोटल लॉकडाउन की अवधि में केवल मेडिकल की दुकाने, दूध वितरण सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से 8 बजे तक, गैस सिलेंडर वितरण, होम डिलेवरी राशन की व्यवस्था, होम डिलेवरी सब्जी की व्यवस्था रहेगी। कलेक्टर ने आदेश दिए में सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। अतिआवश्यक कोई भी कार्य प्रभावित नहीं होगा, बैंक खुले रहेंगे, कर्मचारियों को पहचान पत्र के साथ आने जाने की अनुमति रहेगी।

Related posts

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाय कुरैशी का लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में दो स्थानों पर टाइमर बम की अफवाह, यूपी के मुख्यमंत्री के नाम धमकी भरा पत्र मिला

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग बेटी को छेड़ने वाले रिश्तेदार को पिता ने उतारा मौत के घाट, शव के टुकड़े-टुकड़े कर नदी में फेंका

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!