29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
राजनीति

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दमोह उपचुनाव के आखरी प्रचार अभियान से पहले खेला मास्टर स्ट्रोक…

दमोह उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस के लिए साख का सवाल बन गया है 17 अप्रैल को मतदान से पहले आखिरी दौर में बीजेपी और कांग्रेस जनता के बीच पहुंचकर माहौल को अपने पक्ष में करने के प्रयास में है यही कारण है कि तेजी के साथ चढ़ रहे पारे के बीच दमोह उपचुनाव के आखिरी दौर में प्रचार सबसे अधिक गर्म रहने वाला है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। दमोह उप चुनाव को देखते हुए आखिरी चरण के चुनाव प्रचार किए जा रहे है। कल पीसीसी चीफ कमलनाथ दमोह चुनाव प्रचार पर थे। वही आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दमोह की जनता को संबोधित करेंगे। इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव के आखिरी प्रचार अभियान से पहले एक बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेला है। दरअसल बीजेपी और कांग्रेस द्वारा दमोह उप चुनाव में नेताओं को आखिरी चरण प्रचार के लिए उतारा जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिसके बाद अब दमोह उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और उमा भारती जैसे दिग्गज मोर्चा संभालते नजर आएंगे। दमोह उपचुनाव के स्टार प्रचारकों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम ना होने और बंगाल चुनाव में उन्हें जगह दिए जाने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी सहित ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा था । जिसके बाद आखिरी दौर के चुनाव प्रचार से पहले बीजेपी ने सिंधिया को चुनाव मैदान में उतारने का प्लान तैयार किया है। इधर दमोह चुनाव से दूर दिग्विजय सिंह अब उपचुनाव में कांग्रेस की तरफ से मोर्चा संभालते नजर आएंगे। इसके अलावा मुकुल वासनिक को भी कांग्रेस पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी पूरी कर ली है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से दिग्विजय सिंह 10 अप्रैल को दमोह में चुनाव प्रचार करेंगे 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक उपचुनाव की कमान संभालेंगे जबकि कमलनाथ खुद मैदान में डटे हुए हैं आखिरी दौर के प्रचार में कमलनाथ 14 अप्रैल को दमोह में कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करेंगे कांग्रेस का प्रयास है कि 2018 के चुनाव में जिस सीट को पार्टी ने बीजेपी के कब्जे में हासिल किया था 2021 के उपचुनाव में उसे जीत को बरकरार रखा जा सके।

वही इधर अपनी परंपरागत सीट पर दोबारा जीत के लिए बीजेपी भी आखरी दौरे में दिग्गजों को उतार रही हैं दमोह चुनाव से अब तक दूर रहने वाले बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी आखरी दौर के प्रचार में उतारेगी । सिंधिया व प्रह्लाद पटेल13 और 14 अप्रैल को दमोह में बीजेपी उम्मीदवार राहुल सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे

Related posts

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ औपचारिकताएं ही क्यों, ब्लैक फंगस का इलाज क्यों नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

कमलनाथ को अभी भी सरकार वापसी की उम्मीद,पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता,दिग्विजय सिंह ने दिया नया नारा

VIKASH KUMAR DWIVEDI

पूर्व मंत्री कुसुम महदेले ने किया जयंत मलैया का बचाव, पार्टी के निर्णय पर उठाया सवाल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!