28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मनोरंजन

अब भोपाल का नाम बदलने की कवायद शुरू

भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति किए जाने के बाद अब भोपाल शहर का भी  नाम बदले जाने की कवायद शुरू हो गई है, चिकित्सा शिक्षा मंत्री एवं टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश से गुलामी के सारे चिह्न मिटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी नाम जो हमें गुलामी की याद दिलाते हैं, उन्हें बदला जाएगा। इसीलिए होशंगाबाद का नाम बदलकर नर्मदापुरम किया गया है। शुक्रवार को टीकमगढ़ के दौरे पर प्रभारी मंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल का नाम बदलने के लिए भी हम लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए मैं काफी दिनों से प्रयासरत हूं। अब भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने का प्रयास करेंगे। वही उन्होंने टीकमगढ़ अपने आप में अपना ऐतिहासिक महत्व रखता है, यहां स्वयंभू भूतेश्वर भगवान शंकर विराजमान है। कालांतर में इसका नाम शिवपुरी पड़ गया था। साथ ही राजस्व ग्राम के रूप में भी शिवपुरी अंकित हो गया था, लेकिन अब ग्राम पंचायत शिवपुरी की पहचान कुंडेश्वरधाम से होगी। आज से इसका नाम कुंडेश्वरधाम होगा। राजस्व रिकार्ड में भी नाम अब कुंडेश्वरधाम अंकित होगा। मंत्री के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही इस पर काम शुरू हो सकता है।

Related posts

‘ब्लैक पैंथर’ स्टार अभिनेता चैडविक बोसमैन का कैंसर के कारण निधन

inishantthakur@gmail.com

IT के रडार पर बॉलीवुड स्टार:अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर लगातार दूसरे दिन इनकम टैक्स की रेड; लैपटॉप और फोन जब्त

inishantthakur@gmail.com

IT की छापेमारी पर तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी; बताया इन तीन चीजों के लिए की गई रेड

inishantthakur@gmail.com

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!