20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

रामपुर नैकिन क्षेत्र में हुआ गोली कांड, दो पक्षों में हुआ विवाद दर्जनभर व्यक्ति हुए घायल

मामला रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत चौकी पिपराव के पास ग्राम पटना का है जहां ग्राम शरदा के लोनीया परिवार के लोगो ने ग्राम पंचायत पटना के रहने वाले मिश्रा परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। जहां पर दो लोगों को गोली से वार किया गया एक व्यक्ति को गले पर गोली लगी वह दूसरे के पैर पर बाकी दर्जनों व्यक्ति लाठी और डंडे के शिकार हुए दोनों पक्षों को गोली लगने वाले दोनों को किया गया रीवा के लिए रेफर।

जिले के थाना रामपुर नैकिन अन्तर्गत संचालित पुलिस चौकी पिपरांव के समीप ग्राम सरदा में बाणसागर शहर के किनारे निवासित लोनिया परिवार के शातिर अपराधियों द्वारा चोरी की सामग्री को छिपाने की नियत से व महिला श्रमिको को शराब पीकर छेड़ने को लेकर विवाद के बाद जानलेवा हमला किए जाने की सनसनीखेज खबर प्रकाश में आयी है। जिसमे दर्जन भर लोग घायल हुए हैं जिनमे 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरदा गांव के तेजभान लोनिया धर्मराज लोनिया लोल लोनिया द्वारा अपने साथियों सहित चलाई गई गोली से ग्राम पटना के रिषिराज मिश्रा ओंकार मिश्रा चंद्रमणि मिश्रा अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में कार्यरत शिवेंद्र मिश्र छोटू पाण्डेय शनि मिश्रा दीपेंद्र मिश्रा शैलेश मिश्रा मलगांव के रोहित तिवारी आदि सभी के सिर पेट जांघ हाथ गर्दन और पैर में छर्रे घुसने की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन से संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटित हुई बारदात का कारण लोनिया परिवार के द्वारा लगातार चोरी करने तथा रास्ता रोकना बताया गया है। पुलिस द्वारा पांच अपराधियों को पकड़ने की खबर है।

गोली चलाने में तेजवली लोनिया, संजीव लोनिया, सुरेन्द्र लोनिया आदि दर्जनों अपराधी रहे।

घटना आज मंगलवार की शाम लगभग छः सात के बीच बताई गई है।

गोली चलाने के बाद सरदा ग्राम में लल्लू लाल लोनिया ने अपने अन्य साथियों के साथ पटना गांव के छोटू पाण्डेय को बीच सड़क में रोककर टांगा से हमला किया, स्थिति गंभीर है।

सूत्रों की माने तो विवाद लोनिया परिवार के लोगों द्वारा शराब पीकर कंपनी में काम करने वाली महिला मजदूरों को रास्ते में रोकर अभद्रता को लेकर शुरु हुआ था जिसे ठेकेदार शिवेंद्र मिश्रा ने लोनिया परिवार के लोगों को रोकने की कोशिश किया लेकिन जैसे ही वह शाम को कंपनी से घर लौट रहे थे तभी घात लगाए लोनिया परिवार के लोगो द्वारा पथराव चालू कर दिया गया जिस पर मिश्रा परिवार के लोग भी इकट्ठे हो गए और लोगों को इकट्ठा होता देख आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोनिया परिवार के लोगों ने बंदूक चला दी जिसमें समाचार लिखे जाने तक किसी की जान जाने की खबर तो नहीं है लेकिन मिश्रा परिवार के दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कौन सी बंदूक से फायरिंग की गई है और वो लायसेंसी है कि नहीं ?

लोनिया परिवारों का क्षेत्र में है आतंक-दहशत में लोग

बताया जाता है कि बघवार सीमेंट प्लांट के पास शरदा गांव में लोनिया परिवार हमेसा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं और कानून के लचीलेपन का लाभ उठाकर या पुलिस से मिलीभगत करके अपराध को अंजाम देने के बाद बच निकलते हैं इसलिए उनका मनोबल आज इतना बढ़ गया कि सरेराह गोली चलाकर दर्जन भर लोगों को घायल कर दिया l

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 252 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 268 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 2 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

बाप बेटे ने मिलकर 45 वर्षों से सिहावल की जनता को लूटा -विश्वामित्र पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

हमें देश को लॉकडाउन से है बचाना, लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें राज्य-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!