27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

प्रदेश सरकार किसानों कि हर मुसीबत में उनके साथ है,क्षतिग्रस्त फसल के एक-एक दाने की भरपाई सरकार करेगी…..

किसान चिंतित न हों नुकसान की भरपाई सरकार करेगी – राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि आग या प्राकृतिक आपदा से फसलों को नुकसान होने पर किसान बिल्कुल भी चिंता न करें। क्षतिग्रस्त फसल के एक-एक दाने की भरपाई सरकार करेगी। प्रदेश सरकार किसानों कि हर मुसीबत में उनके साथ है। उन्होंने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रदेश के समस्त कलेक्टरों को पत्र जारी करने के निर्देश प्रमुख सचिव राजस्व श्री मनीष रस्तोगी को दिए हैं। गोविंद सिंह राजपूत रायसेन के बाड़ी-बरेली एवं जैसीनगर सागर के ग्रामों में विगत दिनों खड़ी फसलों में आग लग जाने से पीड़ित किसानों से मिले और उन्हें धीरज बँधाया।
राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि अनेक मामलों में शॉर्ट-सर्किट या अन्य कारणों से दुर्घटनावश फसलें आग लग जाने के कारण नष्ट हो जाती हैं। फसल कटाई के समय ऐन वक्त पर हुए नुकसान से किसानों की रात-दिन की मेहनत और भविष्य की उम्मीदें समाप्त हो जाती हैं। फसलों में आगजनी की घटनाओं के बाद किसानों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था तब कहीं मुआवजे की राशि उन्हें मिल पाती थी।
उन्होंने कहा कि अब किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है, ऐसी अचानक आई प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य किसी प्रकार की दुर्घटना से फसल नष्ट हो जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार नुकसान का आंकलन कर तुरंत भरपाई करेगी। राजस्व मंत्री के रूप में मैं यह कह सकता हूँ कि क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया को अब बहुत सरल और सहज कर दिया गया है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अब किसानों को आगजनी की घटनाओं पर भटकना नहीं पड़ेगा। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके का मुआयना करके प्रकरण बनाएंगे, जिस पर तुरंत मुआवजे का भुगतान किया जायेगा।

आग से हुई फसल-क्षति की भरपाई करेगी सरकार – मंत्री कमल पटेल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि सरकार आग से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के रूप में किसानों को आरबीसी-6 (4) में राहत राशि उपलब्ध करायेगी। उन्होंने विगत दिनों कुछ जिलों में आग लगने से हुई फसल-क्षति के सर्वे कराने के निर्देश भी दे दिये हैं। कमल पटेल ने बुधवार को ग्राम उंदराखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि होशंगाबाद के ग्राम बुधवाड़ा से उंदराखेड़ी तक के मार्ग का उन्नयन 4 करोड़ 50 लाख रुपये से किया जायेगा। यह राशि मण्डी निधि से व्यय की जायेगी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री उदय प्रताप सिंह, सोहागपुर विधायक विजय पाल सिंह सहित श्रीमती माया नारोलिया, शिव चौबे, गिरजाशंकर एवं अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts

तिरंगे से ऊंचा लहराया बीजेपी का झंडा, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला कहा कि बीजेपी हमेशा से खुद को देश से बड़ा मानती है, बीजेपी नेता बोले- इसमें कुछ गलत नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

ओपन बुक पैटर्न पर प्री-बोर्ड परीक्षा! तय समय पर जमा होगी कॉपी, जानें नया शेड्यूल

MP SIDHI NEWS TEAM

काँग्रेस के अजय टंडन को 2684 मतों के साथ छटवे राउंड मे बढ़त बरकरार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!