20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

रीवा-सीधी सिंगरौली रेलवे लाइन की समीक्षा बैठक सम्पन्न,समय सीमा का ध्यान में रख कार्य में प्रगति लाने सांसद ने दिए निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सांसद रीती पाठक द्वारा रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा बैठक में रीवा से सीधी तक रेलवे लाईन कार्य अंतर्गत अर्थ वर्क तथा पुलों का कार्य मार्च 2022 तथा सभी सुरंगों के कार्य दिसंबर 2022 तक पूर्ण होना प्रस्तावित किया गया है।

सांसद रीती पाठक ने कहा कि उक्त समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर नियमित संवाद बनाकर एक टीम के तरह कार्य करने की आवश्यकता है। रेल लाईन का कार्य समय से पूर्ण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि यह कोशिश की जाए कि रेलवे लाइन के निर्माण का कार्य अनावश्यक रूप से बाधित नहीं हो। नियमित संवाद बनाए रखें तथा आने वाली समस्याओं का तत्परता से निराकरण किया जाए।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधितों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे सूचनाओं का समय से आदान प्रदान किया जा सकेगा तथा एक बेहतर तालमेल स्थापित हो सकेगा। कलेक्टर ने कहा कि यदि रेलवे विभाग को कोई समस्या आती है, तो वह सीधे संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण के प्रयास किए जायेंगें।

अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने बताया कि रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे लाइन में जिले के 91 ग्राम प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 64 ग्रामों के भू-अर्जन की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है। शेष 27 ग्रामों के भू-अर्जन की कार्यवाही 2 वर्ष से अधिक होने से व्यपगत हो गयी थी जिसके कारण पुनः उन्हीं ग्रामों में धारा 11 की अधिसूचना पूर्ण की जाकर 23 ग्रामों में धारा-19 की कार्यवाही भी पूर्ण हो चुकी है, शेष 04 गा्रमों में धारा-19 की कार्यवाही प्रचलन में है। इसके साथ ही ग्राम नौढि़या के अतिरिक्त रकबे के भू-अर्जन पश्चात अवार्ड पारित किया जाकर भुगतान की कार्यवाही प्रचलन में है। शेष के लिए रेलवे विभाग से आवंटन की मांग की गयी है।

बैठक में रेलवे विभाग को अधिगृहित भूमि का एलायमेंट मौके पर चेक करने के लिए कहा गया है तथा जो खसरें छूट गए हैं उनके भू-अर्जन हेतु मांग पत्र भेजने को कहा गया है जिससे भू-अर्जन की कार्यवाही प्रारंभ की जा सकेगी। इसके साथ ही मार्ग में आने वाली शासकीय भूमि को रेलवे के नाम पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिजली के खंभो को भी स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में संयुक्त संचालक संजय टाईगर रिजर्व ए ए अंसारी, रेलवे से एएक्सईएन ए.के. शर्मा, सीईओ जिला पंचायत आर के शुक्ला सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Related posts

रामपुर नैकिन क्षेत्र में हुआ गोली कांड, दो पक्षों में हुआ विवाद दर्जनभर व्यक्ति हुए घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

भारी विरोध और विवाद के बाद एक दिन पहले ही नियुक्त हुए तुषार पांचाल ने ओएसडी बनने से किया इंकार

MP SIDHI NEWS TEAM

जन-आकांक्षाओं पर खरे उतरे हैं CM शिवराज -माफियाओं से प्रदेश को मुक्त कराने का अभियान- कोरोना की चुनौती का साहस से सामना किया

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!