25.2 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

ना मास्क ना सोशल डिस्टेंसिग,प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते लगती है भुइमाड में साप्ताहिक बाजार……

सीधी-भुइमाड। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जहाँ एक तरफ पूरा देश बेहाल है, स्थिति दिनों-दिन बद से बदतर होती जा रही है, वही भुइमाड थाने के समीप मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के आदेशों को धता बताते हुए साप्ताहिक बाजार लगना शुरू हो गया है। जैसा कि मालूम है शासन के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के कारण मेला-बाजार पर कई महीनों से पाबंदी लगाई गई है, लेकिन भुइमाड में कई हप्तों से साप्ताहिक बाजार लगना शुरू हो गया है, जहाँ ना तो कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है और ना ही मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।

जहाँ एक तरफ कोरोना संक्रमण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा “मेरा मास्क मेरी सुरक्षा”,”मेरी होली मेरे घर” की मुहिम चला कर कोरोना से बचने के लिए लोगो से अपील की जा रही है साथ ही साथ शादी में 50 लोग व शव यात्रा में 20 से ज्यादा लोगों पर रोक लगाया गया है वहीं इन साप्ताहिक बाजारों में 1000 से ज्यादा की भीड़ कोरोना जैसे घातक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए चुनौती बन सकती है।

Related posts

हत्या के आरोपी को रामपुर नैकिन पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

डीजे की तेज आवाज को लेकर ली आपत्ति तो डंडों से पीट-पीटकर कर दी हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

दोषी वन अमले के खिलाफ कार्यवाही करें शिवराजसिंह मृतक सुरेश बैगा के परिवार को दस लाख रूपये तत्काल दिए जाएं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!