24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Banking

देश के किसी भी हिस्से या जिले को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए,कोरोना वायरस संक्रमण स्थिति ‘‘बद से बदतर हो रहे है हालात’’, समूचा देश खतरे में -केंद्र

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल ने कहा, ‘‘कोविड-19 संबंधी स्थिति बद से बदतर हो रही है. पिछले कुछ सप्ताहों में, खासकर कुछ राज्यों में, यह एक बड़ी चिंता का विषय है. किसी भी राज्य, देश के किसी भी हिस्से या जिले को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम काफी अधिक गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं, निश्चित तौर पर कुछ जिलों में. लेकिन पूरा देश जोखिम में है, इसलिए रोकने और जीवन बचाने के सभी प्रयास किए जाने चाहिए.’’

पॉल ने कहा, ‘‘अस्पताल और आईसीयू संबंधी तैयारियां तैयार रहनी चाहिए. यदि मामले तेजी से बढ़े तो स्वास्थ्य देखरेख प्रणाली चरमरा जाएगी.’’ केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,40,720 हुई है जो कि 4% से ज्यादा है. उन्होंने कहा, “देश में कोरोना से मृत्यु की संख्या 1,62,000 है, जबकि कोरोना से ठीक होने की दर 94% है.”

केंद्र ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी स्थिति ‘‘बद से बदतर हो रही है’’ और यह खास तौर पर कुछ राज्यों के लिए बड़ी चिंता का विषय है. इसने कहा कि पूरा देश जोखिम में है और किसी को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए.कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित 10 जिलों में से आठ महाराष्ट्र से हैं और दिल्ली भी एक जिले के रूप में इस सूची में शामिल है.स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिन दस जिलों में सर्वाधिक उपचाराधीन मामले हैं, उनमें पुणे (59,475), मुंबई (46,248), नागपुर (45,322), ठाणे (35,264), नासिक (26,553), औरंगाबाद (21,282), बेंगलुरु नगरीय (16,259), नांदेड़ (15,171), दिल्ली (8,032) और अहमदनगर (7,952) शामिल हैं. उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से दिल्ली में कई जिले हैं, लेकिन इसे एक जिले के रूप में लिया गया है.

Related posts

सीएम शिवराज बोले-मैं आपसे आह्वान कर रहा हूं कि 15 मई तक हम सबकुछ बंद करें,कड़ाई से जनता कर्फ्यू का पालन करें

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व गृहमंत्री बोले जयंत मलैया को बनाया जा रहा बलि का बकरा, अटल जी को किया याद,पार्टी के कार्यशैली पर उठाए कई सवाल..

MP SIDHI NEWS TEAM

स्वास्थ्य विभाग इंदौर की चेतावनी कलेक्टर मनीष सिंह को नहीं हटाए तो शुक्रवार से काम बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!