28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingमेरा विंध्य

उड़ीसा के सतकोसिया से बाघिन पहुँची मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व……..

मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व, मण्डला द्वारा उड़ीसा के सतकोसिया से बाघिन ष्सुंदरीश्श् के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पकड़ा गया। बुधवार की मध्य रात्रि में कान्हा टाइगर रिजर्व, मण्डला के मुक्की पहुँचने पर पुनरू परीक्षण किया गया और रात्रि में बाड़े से मुक्त कर दिया गया क्षेत्र संचालक एवं अन्य स्टॉफ द्वारा गुरुवार को फिर से ष्सुंदरीश्श् बाघिन की गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। बाघिन पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय भी है। इसके वन क्षेत्र में पुनर्स्थापना के लिये प्रशिक्षित करने की कार्यवाही भी की जा रही है।उल्लेखनीय है कि टाइगर रिजर्व उड़ीसा के अंतर्गत सतकोसिया में वर्ष 2018 में बाँधवगढ़ से बाघिन को बाघ स्थापना के अंतर्गत भेजा गया था। यहाँ कुछ अवांछित घटनाओं के बाद बाघिन को बाड़े में 2 वर्ष से रखा गया था। एनटीसीए, भारत सरकार द्वारा बाघ स्थापना की समीक्षा करने के बाद स्थानांतरित बाघिन को मध्यप्रदेश वापस करने के निर्देश जारी किये गये। इसी संबंध में एक याचिका मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में भी प्रस्तुत हुई। उच्च न्यायालय ने 4 नवम्बर, 2020 को आदेश जारी किया कि कान्हा टाइगर रिजर्व, मण्डला में वन्य-जीवन के लिये पुनरू प्रशिक्षित किया जाये। प्रदेश सरकार द्वारा अनुमति प्राप्त होने पर बाघिन को कान्हा टाइगर रिजर्व लाने में कामयाबी मिली है।

Related posts

शिवराज कैबिनेट की बड़ी बैठक आज 4 बजे,अहम कई प्रस्तावों पर लग सकती है मोहर

MP SIDHI NEWS TEAM

ASI का दांत से कान काटकर कुएं में कूद गया युवक, कहा- भूत ने कहा था कच्चा मांस खाने के लिए

MP SIDHI NEWS TEAM

क्या सब कुछ ठीक चल रहा है कांग्रेस में ? क्या भाजपा में जा सकते हैं अजय सिंह “राहुल” ? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बंद कमरे में 40 मिनट की मुलाकात कि अजय सिंह “राहुल”

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!