23.7 C
Madhya Pradesh
August 8, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

13 शहरों में आज से सिनेमा, स्विमिंग पूल ,रेस्टोरेंट में बैठकर खाना बंद साथ ही सार्वजनिक होली में भी प्रतिबंध

मध्य प्रदेश में पिछले 7 दिनों में एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 10 हजार के पार हो गई है, पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए 1712 केस सामने आए हैं जिसको देखते हुए भोपाल में हुई मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग में फैसला लिया गया कि आने वाले रविवार से बैतूल रतलाम छिंदवाड़ा और खरगोन को भी संडे लॉकडाउन किया जाएगा, जबकि इंदौर भोपाल और जबलपुर को पिछले रविवार से ही संडे लॉकडाउन किया जा चुका है।

अब प्रदेश के 7 बड़े शहरों में शनिवार की रात 10:00 बजे से सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक 32 घंटे का लॉक डाउन रहेगा।साथ ही साथ जिन 13 जिलों में रोज के 20 से ज्यादा केस आ रहे हैं, वहां कई प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं, यहां गुरुवार से सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल फिर से बंद कर दिए गए हैं साथ ही साथ रेस्टोरेंट में बैठ कर खाना खाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है, लेकिन रेस्टोरेंट्स खुले रहेंगे खाना पैकिंग करा कर घर ले जाकर खा सकते है, इन 13 जिलों में सार्वजनिक होली में भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इन जिलों में इंदौर भोपाल जबलपुर के साथ-साथ ग्वालियर उज्जैन विदिशा सागर खरगोन रतलाम बैतूल छिंदवाड़ा बुरहानपुर व बड़वानी शामिल हैं।

Related posts

15-16 मार्च से 9वीं-11वीं की परीक्षाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश में कोविड सेंटर नहीं खोले जाएंगे, अस्पतालों को बेहतर बनाएंगे, लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान……

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के विरूद्ध मैदान में उतरने के अलावा कोई विकल्प शेष नहीं – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!