25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Banking

भोपाल में शराब नहीं मिलने पर 3 भाइयों ने पिया सैनिटाइजर, मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सैनिटाइजरपीने से 3 सगे भाइयों की मौत का माला सामने आया है. तीनों मृतक आपस में सगे भाई थे. वे विदिशा जिले गंजबासौदा से भोपाल मजदूरी करने आए थे,तीनों मृतक भोपाल के जहांगीराबाद इलाक़े में रहते थे. सैनिटाइजर पीने से 3 सगे भाइयों की मौत ख़बर लगते ही गांव में मातम छा गया. पर्वत पिता मांगीलाल एवं भूरा पिता मांगीलाल तथा राम प्रसाद पिता मांगीलाल ने सैनिटाइजर पी ली. जब उनकी तबीयत खराब होने लगी तो भूरा को जेपी अस्पताल में एडमिट किया गया, जिसके बाद भूरा के बेटे शुभम ने अपनी बुआ दीपा को बताया उसके पापा और चाचाओं ने मिलकर सेनेटाइज़र पी लिया है. जिसके बाद पर्वत और रामप्रसाद की भी तबियत बिगड गई. तीनों ने शराब न मिलने पर नीला सैनिटाइजर पिया था. इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई.

समय रहते नहीं मिली जानकारी-

भोपाल एसपी अंकित जायसवाल ने बताया कि लॉक डाउन के दिन यानी रविवार को तीनों भाइयों ने शराब ना मिलने के चलते सेनेटाइजर पी लिया था ,एसपी ने बताया कि पुलिस को भी पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल पाई थी. एक भाई की जहांगीराबाद और 2 भाइयों को एमपी नगर में भर्ती कराया गया था. पुलिस का कहना है कि तीनों मजदूरी का काम करते थे. मौत के बाद पुलिस को पूरे मामले की जानकारी मिली. पुलिस ने मामले मार्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.

Related posts

जन-सहयोग से कोरोना संक्रमण को रोकने में सफल होंगे : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है टोटल लॉकडाउन,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अफसरों से कहा- लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं…..

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कर्फ्यू का संयमित व्यवहार के साथ पालन कराना सुनिश्चित करें – डीजीपी विवेक जौहरी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!