29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingसीधी दपर्ण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना की स्थिति एवं ‘स्वास्थ्य आग्रह’ कार्यक्रम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया को जानकारी दी

श्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिलों में मौजूद मीडिया के प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य आग्रह कार्यक्रम एवं प्रदेश में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड से लड़ने के लिये मध्य प्रदेश सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी की गई है। कोविड संक्रमण दिन-प्रतिदिन विकट होता जा रहा है। प्रदेश के महाराष्ट्र से लगे हुए जिले कोरोना संक्रमण से अधिक प्रभावित हैं। संकट के समय अकेले सरकार जन-सहयोग के बिना कुछ नहीं कर सकती है। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि मीडिया की ओर से जनता को जागरूक करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क पहनकर बाहर निकलने की समझाईश के लिये अभियान चलाया जाना चाहिये। मुख्यमंत्री ने “मैं कोरोना वॉलेंटियर” अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति 181 पर कॉल करके कोरोना वॉलेंटियर बनने के लिये अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। मुख्यमंत्री ने मीडिया के प्रतिनिधियों से स्वास्थ्य आग्रह अभियान में सहयोग करने की अपील की। वीडियो कॉन्फ्रेंस में एनआईसी से सीधी के मीडिया प्रतिनिधि के पी श्रीवास्तव, नंदलाल सिंह, आदित्य सिंह,हरीश द्विवेदी, आनंद अकेला, धर्मेन्द्र सोनी, मनोज जायसवाल भी शामिल हुए।

एमपी सीधी न्यूज़ की अपील

कोरोना महामारी से बचने के लिए एमपी सीधी न्यूज़ की सभी लोगों से अपील है ” दो गज की दूरी, मास्क है बेहद जरूरी”

Related posts

जिला पंचायत सीधी की कमान राहुल धोटे के हाथ

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सरकार के ऊपर लगाया बड़ा आरोप, कहा सरकार कोरोना मरीजों को मरने के लिए छोड़ा अकेला….

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शिवराज सिंह पर कसा तंच कहां स्वास्थ्य आग्रह न करके मिथ्याग्रह कर रहे हैं…आक्सीजन की कमी ने मरीजों से प्राणवायु छीन ली,शिवराज सिंह वास्तविकता से दूर होकर जनता और खुद के साथ किया धोका ….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!