25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

दमोह उपचुनाव :बीजेपी के राहुल लोधी को कांग्रेस से टक्कर देंगे अजय टंडन

दमोह उपचुनाव की विसात पूरी तरह से भी बिछ चुकी है।मध्यप्रदेश के दमोह विधानसभा में होनें वाले उपचुनाव के लिये कांग्रेस नें अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कांग्रेस की तरफ से अजय टंडन प्रत्याशी होंगे पार्टी ने आज इसकी अधिकृत घोषणा कर दी है,जिनका मुकाबला कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गये राहुल लोधी से होगा, राहुल लोधी यहां के सिटिंग विधायक थे।

अजय टंडन वर्तमान में दमोह जिलाध्यक्ष है और 2018 से पहले के दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार जयंत मलैया को कड़ी टक्कर दे चुके है, हालांकि कामयाब नहीं हुए। लेकिन कांग्रेस ने एक बार फिर टंडन पर भरोसा करके उनके नाम पर मुहर लगाई है।कमलनाथ के पास दो नामों का पैनल पहुंचा था, इसमें भी टंडन का नाम शामिल था। दमोह सीट पर अपना कब्जा बरकरार करने के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। कमलनाथ 25 मार्च काे दमोह जाएंगे और यहीं से चुनावी प्रचार का आगाज करेंगे।

बीजेपी ने गोपाल भार्गव को नियुक्त किया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी-

वहीं भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग, तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव जो दमोह से सटे सागर जिले की रहली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं को दमोह विधानसभा उपचुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

Related posts

दबंगों ने गर्भवती महिला के साथ उसके बच्चों के सामने किया दुष्कर्म, पुलिस ने एफआईआर में नहीं लगाई दुष्कर्म की धाराएं,भीम आर्मी ने पीड़ित परिवार को 50 लाख सहायता देने की मांग की

MP SIDHI NEWS TEAM

हिन्दू देवी देवताओं को अपमानित करने वालों का स्थान जेल होगा-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान- अभी नहीं खुलेंगे स्कूल, नहीं बढ़ेगी ट्यूशन फीस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!