29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश में हुई एक और उप चुनाव की घोषणा 17 अप्रैल को होगी वोटिंग….

चुनाव आयोग ने दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का किया ऐलान 17 अप्रैल को होगी वोटिंग.कुछ महीने पहले ही 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव देखने वाले मध्यप्रदेश को एक और उपचुनाव से 17 अप्रैल को गुजारना है दमोह विधानसभा पिछले साल अक्टूबर में उस समय रिक्त घोषित की गई थी जब यहां से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी ने अपने विधायक पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली थी.

क्योंकि उस समय विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम तय हो चुका था इसलिए दमोह सीट पर उपचुनाव यह संभव नहीं थे चुनाव आयोग के मुताबिक 17 अप्रैल को दमोह विधानसभा सीट में वोट डाले जाएंगे और 2 मई को मतगणना रखी गई है चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 मार्च रहेगी तो वही नामांकन वापस लेने की तारीख 3 अप्रैल रखी गई है.

भाजपा से राहुल लोधी की दावेदारी मजबूत-

दमोह विधानसभा सीट में होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राहुल सिंह लोधी की दावेदारी सबसे ज्यादा मजबूत मानी जा रही है क्योंकि राहुल सिंह लोधी कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए हैं इसलिए माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें ही अपना उम्मीदवार बनाएगी, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष इस बात के कई बार संकेत दे चुके हैं I

जयंत मलैया की नाराजगी दूर करना बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है-

हालांकि भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वह दमोह से अपने पुराने और वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत मलैया की नाराजगी को कैसे दूर करती है क्योंकि मलैया कई बार से यहां के विधायक और मंत्री रह चुके हैं लेकिन भाजपा यदि राहुल सिंह लोधी को यहां से अपना उम्मीदवार बनाती है तो जयंत मलैया के राजनीतिक भविष्य पर भी सवाल खड़े होंगे.

Related posts

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाय कुरैशी का लव जिहाद को लेकर बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, आज 23 पॉजिटिव, 11 दिनों में 200 से ज्यादा केस

MP SIDHI NEWS TEAM

साल की बच्ची का बदमाश ने दबाया मुंह, गोद में उठाकर भाग रहा था

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!