छतरपुर I मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार उर्फ छोटे राजा की दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

कांग्रेसी नेता की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया और सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की, परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और इसी मांग को लेकर उन्होंने जाम लगा दिया, वही बड़ा मलहरा में भी परिजनों ने जाम लगा दिया .मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. वहीं छह लोगों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर जताई चिंता-
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि प्रदेश में कानून की व्यवस्था बेहद चिंतनीय है ,आज प्रदेश में कई वारदात, हत्या ,अपहरण, दुष्कर्म, लूट जैसी घटनाएं रोज घटित हो रही हैं, कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है और जिम्मेदार लोग पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी रैलियों में चुनाव – प्रचार में जाकर प्रदेश के सुशासन की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं.

