18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

हर्षोल्लास के साथ मंडलो से लेकर बूथो तक मनाया गया पार्टी का स्थापना दिवस

भाजपा केवल राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए जीवंत मिशन-इंद्र शरण सिंह चौहान

सीधी। भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में जिले के 15 मंडलों के 1047 बूथ केंद्रों पर भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।ध्वजारोहण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं के नाम वर्चुअल संबोधन एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

पार्टी का प्रमुख कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में पार्टी कार्यालय में आयोजित हुआ। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने पार्टी के झंडे को फहराकर , वंदे मातरम गान सामूहिक रूप से किया गया। बाद में पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को सभी ने आत्मसात किया। प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अनेकानेक महापुरुषों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग पराक्रम एवं बलिदान का प्रतिफल है। भाजपा केवल राजनीतक पार्टी ही नहीं, बल्कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए एक जीवंत मिशन है। आज हम हर जगह है ऐतिहासिक बहुमत में है। लोकसभा, राज्यसभा से लेकर नगरी निकाय एवं पंचायत चुनावों में हर जगह हम जनता का दिल जीतने में सफल हुए हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसा करिश्माई नेतृत्व है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, कार्यक्रम के जिला प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रविचद्र सिंह परिहार, देव कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह चौहान विश्व बंधु धर द्विवेदी रवि केसरी जिला महामंत्री अशोक पटेल, सुनीता रानी वर्मा, सुरेंद्रमणि दुबे, दिलीप सिंह, नीलम पांडे, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, लोरिक प्रसाद यादव, राकेश मौर्य, आगा मनसूर अली खान, पूर्व जिला अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, सुरेश सिंह, बाबूलाल कुशवाहा, संदीप द्विवेदी, संदीप सिंह गहरवार, संजय सोनी, पंकज पांडे, तुषार द्विवेदी, अक्षय तिवारी, मनीला सिंह, विभा शर्मा, निशा सिंह, महिमा तिवारी, पुष्पराज सिंह चौहान, कंचन केसरी, मीनाक्षी मिश्रा, रेनू त्रिपाठी, श्यामसुंदर दास ,हरिकेश साकेत, विक्रमादित्य तिवारी, मधु सोनी, ओमता सोनी, आरती सिंह ,प्रियंका द्विवेदी, जगदंबा सोनी, तनु सिंह ,मुन्ना लाल चौधरी, प्रयास उपाध्याय, सविता मौर्य, पवन मिश्रा, रवि प्रकाश तिवारी, रामदयाल केवट, राम लखन पटेल, विनोद गुप्ता, समर बहादुर यादव ,बुद्धसेन साहू, मोहम्मद जमील, रामरतन यादव, अमित जयसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल है।


मंडलों में संपन्न हुए कार्यक्रम
जिले के सभी मंडलों एवं बूथो पर पार्टी का स्थापना दिवस मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता एवं प्रभारियों के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें मंडलों के प्रभारियों में रामपुर बद्रीश मिश्रा, चुरहट डॉ राजेश मिश्रा, खड्डी प्रमोद द्विवेदी, पटपरा अनिल पांडे, सेमरिया अखिलेश पांडे, सीधी नगर देव कुमार सिंह चौहान, कुचवाही अमित प्रधान, बरम बाबा अशोक पटेल, सिहावल ज्योति कुशवाहा, बहरी अंजू पाठक, सोनवर्षा डॉ विक्रम सिंह चौहान, मझौली डॉ मनोज मिश्रा, मड़वास विवेक कोल, कुसमी पूजा सिंह कुशराम, पोडी लवकेश सिंह के मुख्य अतिथि एवं मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह,सुखनंदन पटेल ,गजेंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी सहित अनेक लोग कार्यक्रमों में शामिल हुए।


Related posts

जिला, विकासखंड व ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों से वी.सी. के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना से बचाव के लिए विचार किया साझा

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले की सभी 448 उचित मूल्य दुकानों में मनाया गया अन्न उत्सव,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से हितग्राहियों को वितरित हुआ निःशुल्क खाद्यान्न

MP SIDHI NEWS TEAM

मादक पदार्थ गांजा की खेती करने का आरोपी 62 नग हरे पौधों के साथ गिरफ्तार, जमोडी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!