25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना को और मिले बजट, सभी लोगों को मिले नौकरी -सांसद श्रीमती रीती पाठक 

 नई दिल्ली। लोकसभा संसदीय क्षेत्र  सीधी की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना का मुद्दा उठाते हुए इसके लिए और बजट आवंटित करने की मांग के साथ-साथ जिनकी जमीन का अधिग्रहण हो रहा है उन्हें सभी को रेलवे में नौकरी देने की बात लोकसभा में रखी। लोकसभा सदन में रेल मंत्रालय के अनुदान मांगों की चर्चा के दौरान सासंद श्री मती रीती पाठक ने वक्तव्य रखा तथा ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन को रिवाइज स्टीमेट में पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने तथा जिनकी भूमि अधिग्रहित की गई है ,उन्हें रोजगार प्रदान करने,सिंगरौली से निजामुद्दीन एक्सप्रेस को संचालित कर सप्ताह में 2 दिन करने, सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस को संचालित कर नियमित करने,सिंगरौली कटनी रेल मार्ग दोहरीकरण को पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने और संसदीय क्षेत्र के विभिन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज एवं अंडर ब्रिज की मांग रखी साथ ही बरगवां में ओवर ब्रिज की स्वीकृति प्राप्त होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, रेल मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त की।

सांसद श्रीमती पाठक ने लोकसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं आश्वस्त हूं की हमारे रेल विहीन संसदीय क्षेत्र का स्वप्न इन मांगों को पूर्ण कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली हमारी सरकार साकार करेगी।हम जल्दी ही पूर्ण करेंगे।

परियोजना की देरी के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार और नेताओं को ठहराया जिम्मेदार-

श्रीमती सांसद पाठक ने कहा कि 1997 में ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना 541 किलोमीटर की लगभग 827.24 करोड़ में स्वीकृत हुई थी किंतु कांग्रेस की अकर्मण्यता के कारण अब यह परियोजन लगभग 8248.39 करोड  लागत की हो गई है। इस वर्ष 366 करोड रुपए इस पर योजना के लिए आवंटित हुए हैं। सीधी जिला रेल विहीन है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस की सरकार के कारण ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। सीधी की मिट्टी ने कई दिग्गज नेता दिए किंतु उनकी साफ नियत ना होने के कारण यह परियोजना पूर्ण नहीं हो पाई है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने इसके लिए सासंद श्री मती रीती पाठक का आभार ज्ञापित करतें हुए उनकीं सक्रियता की तारीफ की है।

Related posts

कोरोना के सफाया के लिए सभी वैक्सीशन के साथ 2 गज की दूरी और मास्क का पालन करें -प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय

MP SIDHI NEWS TEAM

वन भूमि में अवैध अतिक्रमण करने पर 06 माह का सश्रम कारावास एवं 2000 रू अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा की कॉपियां जिले में ही जांची जाएंगी -माध्यमिक शिक्षा मंडल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!