29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
खेल जगत

Road Safety World Series 2021 : 47 साल के उम्र में भी दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर दिखे पुराने अंदाज में

रायपुर i इस समय रायपुर में जारी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी कर रहे हैं। इंडिया लीजेंड्स और दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स के बीच शनिवार को मुकाबला खेला जा रहा है। 47 साल के दिग्गज खिलाड़ी सचिन ने 37 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था। सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के ऑफ ब्रेक गेंदबाज शाबालाा की गेंद को रिवर्स स्वीप के जरिए चार रन के लिए बाउंड्री के दर्शन कराए।

इस मैच में जोंटी रोड्स ने टॉस जीतकर इंडिया लीजेंड्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की ओर से सचिन और वीरेंदर सहवाग ने पारी की शुरुआत की। स्कोरबोर्ड पर अभी 15 रन ही टंगे थे कि सहवाग को गार्नेट क्रूगर ने मखाया एंटिनी के हाथों कैच करा इंडिया लीजेंड्स को बड़ा झटका दिया।

इसके बाद 47 वर्षीय सचिन और एस बद्रीनाथ ने पारी को संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 111 तक पहुंचाया। सचिन अपने पुराने लय में दिखे। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने 30 गेंदों पर अर्धशत पूरा किया। सचिन 37 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल था। बद्रीनाथ 34 गेंदों पर 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

युवराज सिंह भी दिखे अपने पुराने अंदाज में मैच के 18 ओवर में लगाए 4 छक्के

युवराज सिंह इंडियन लीजेंड्स की तरफ से खेलते हुए इंग्लैंड के खिला लगाए गए लगातार छह छक्कों की याद दिलाई उन्होंने मैच के 18 ओवर में 4 छक्के लगाकर एक बार फिर इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए 6 बाल में 6 छक्कों के याद को ताजा कर दिया i

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन

MP SIDHI NEWS TEAM

ब्रेकिंग न्यूज़:आईपीएल में लगा कोरोना ग्रहण, इस सीजन के लिए सभी मैच स्थगित, कई खिलाड़ियों और स्टाफ संक्रमित,कोरोना के चलते बीसीसीआई का बड़ा फैसला बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

नही काम आया विराट कोहली का अर्धशतक, टीम इंडिया की घर में पहले बैटिंग करते हुए पिछले 10 मैच में 7वीं हार…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!