27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कमल को वोट देकर सामंतवादी ताकतों का करें सफाया, जन कल्याण को दे बढ़ावा – शरदेन्दु तिवारी

सीधी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं चुरहट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विधायक शरदेन्दु तिवारी ने लकोडा में विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि चुरहट से सामंतवादी ताकतों का सफाया करें, अन्यथा जनकल्याण की समस्त योजनाएं कांग्रेस की सरकार बंद कर देगी। चुरहट का विकास भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में जितना हुआ है, उतना आजादी के बाद तक से नहीं हुआ था। आज हर घर में हम टोटी वाला नल की व्यवस्था कर रहे हैं। चारों ओर सड़क दे रहे हैं। अच्छी शिक्षा के लिए उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइस और गरीब छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति से लेकर छात्रावास तक और निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। यह सभी जन कल्याणकारी योजनाएं, कांग्रेस की नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था।
भाजपा प्रत्याशी और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के राज में जब लाइट आती थी, तो खबर बनती थी । किंतु आज 24 घंटे गांव गांव में लाइट बिजली मिल रही है। हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि विकास की यह गति चलती रहे, चुरहट विकास में अपनी भागीदारी दर्ज करता रहे, इसलिए भारतीय जनता पार्टी की कमल वली सरकार बनाएं। इसके लिए आगामी 17 नवंबर को कमल चिन्ह वाली बटन जोर से दबवानी है।
भाजपा प्रत्याशी एवं चुरहट विधायक श्री तिवारी ने कहा कि चुरहट की सामंतवादी ताकतों ने गरीब, दलित, शोषित, वंचित का केवल शोषण किया है, कांग्रेस के राज्य में गरीब और गरीब हुआ है। किंतु आज भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी जी की सरकार, गरीबों के जीवन स्तर उठाने में के लिए लगी हुई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी एवं चुरहट विधायक श्री तिवारी का ग्राम पंचायत लकोडा के पश्चात ग्राम पंचायत क्षेत्र कुस्परी, धूम्मा,डिहुली, अमल्कपुर और बारिगंवा में घर-घर संपर्क करते हुए, नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और उपस्थित जन समुदाय से ईस्ट मित्रों सहित भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट मांगे।
इस दौरान जनता ने भी श्री तिवारी को भरपूर स्नेह प्रदान किया। भारतीय जनता पार्टी और शरदेंदु भैया जिंदाबाद के जबरदस्त नारे लगे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री अशोक पटेल, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा सहित मंडल शक्ति केंद्र और बूथ के पदाधिकारी के साथ-साथ सैकड़ो आमजन उपस्थित रहे ।

Related posts

जिला अस्पताल सीधी में तम्बाकू के दुष्प्रभाव से दूर रहने के लिए शपथ कार्यक्रम का आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय कर सीधी बहरी पुलिस नें मानव तस्कर सरगना को लिया हिरासत में

MP SIDHI NEWS TEAM

ददरी में चौहान बस कंडक्टर की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, मर्डर की आशंका जांच में जुटी कुसमी पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!