28.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

मोदी जी की वजह से आज देश 5 बड़े आर्थिक महाशक्तियों में जाना जाता है,मुख्यमंत्री जी ने महिलाओं को लाड़ली बहना बनाकर शसक्त और समृद्ध करने का काम किया – कुँवर सिंह

सीधी। धौहनी विधानसभा के मड़वास एवम मझौली मण्डल में नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया मड़वास मण्डल के परासी में नव मतदाता सम्मेलन उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व प्रभारी सुरेश रांणा के मुख्य आतिथ्य और धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम, जिला संयोजक के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ।

मोदी,शिवराज और कुँवर के विकास कार्यों को टोले टोले तक बताइये,सनातन संस्कृति को समाप्त करने वाले को वोटों से जवाब दीजिये-सुरेश रांणा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उ प्र के पूर्व मंत्री व प्रभारी सुरेश राणा ने कहा कि जब मैं मध्यप्रदेश और विधायकों को पढ़ता हूँ तो जिन विधायको ने क्षेत्र के विकास के लिए रोजगार के लिए उद्योग के लिए विधानसभा में आवाज बुलंद करते देखता हूँ, उनमें से कुँवर सिंह टेकाम जी भी हैं जो हमेशा आगे आते रहे हैं मोदी जी ने देश हित मे ,शिवराज जी प्रदेश हित मे और कुँवर सिंह टेकाम ने धौहनी क्षेत्र के हित में शिक्षा,स्वास्थ्य ,बिजली सड़क ,पानी के सांथ जो अन्य हजारों विकास कार्य किये हैं उस कार्य को आप लोगो को आमजन तक पहुँचाना है। कुँवर सिंह के विकास कार्यों को गिनाना है धौहनी विधानसभा को प्रदेश में नम्बर 1 बनाइये मण्डल के गली गली मुहल्ले मुहल्ले तक मोदी जी शिवराज जी और कुँवर सिंह के विकास कार्यों कोबताइये अगर विधायक जागरूक न होते तो 15 वर्षो में यहाँ का अभूतपूर्व विकास न हुआ होता। एक बार फिर 5 साल आपकी बात को मजबूती से रखने वाला आपके भविष्य को निर्माण करने वाला विधायक को आशीर्वाद दीजिये। 10 सालों में श्री राणा ने आगे कहा कि मोदी जी ने इतिहास बनाने का काम किया है कांग्रेस के पास अपने काम की सेल्फी नही है बल्कि भा ज पा के किये कार्यो की सेल्फी है उन्होंहे उपस्तिथी भा ज यु मो कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 15 दिन तक आप लोग सोसल मीडिया का उपयोग करिये उन्होंहे कहा कि जो राम पर सवाल खड़ा कर सकता है, वो किसी काम का नही। जो सनातन संस्कृति को समाप्त करने की बात करते हैं उनको अपने वोटों से आप लोग जवाब दीजिये। वहीं धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम ने कहा कि एक जमाना था जब मैं 40 किलोमीटर पैदल चलकर इसी मझौली ब्लॉक के मड़वास हायर सेकेंडरी में पढ़ने आता था उस समय मझौली ब्लॉक में 4 हायरसेकंडरी विद्यालय हुआ करती थी 2008 के बाद आज पूरे धौहनी क्षेत्र में 1 किलो मीटर की दूरी में प्राथमिक शाला 2 किलोमीटर की दूरी में माध्यमिक शाला 5 किलोमीटर की दूरी में हाई स्कूल और 8 किलोमीटर की दूरी में हायर सेकेंडरी स्कूले संचालित हैं प्रदेश के जन नायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने इतने हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल खोल रखे हैं कि सब पढ़ें और सब बढ़ें, पुस्तक,सायकल के साथ लैपटॉप मोबाईल और टॉप करने वाले बेटे बेटियों को स्कूटी दे रहे हैं उन्होंहे बताया कि हम लोग चिमनी के सहारे पढाई किए हैं आज बिजली की सुविधा हो गई है 2025 तक सबके घरों तक नल जल योजना से पानी पहुँचेगा।
इस दौरान उन्होंहे उपस्तिथ नव मतदाताओं से पूंछा की आप लोग किसमे वोट देंगे तो नव मतदाताओं ने उत्साह के सांथ एक स्वर में कहा कि कमल में देंगे विधायक श्री टेकाम ने बताया कि आज गरीबो को निशुल्क खाद्यान्न के साथ दवाई से लेकर पढाई तक कि निशुल्क व्यवस्था भा ज पा सरकार द्वारा की गई है कांग्रेसशासनकाल में लालटेन युग था सड़के नही थी 2025 तक सबका पक्का मकान बनेगा। 12 हजार सालाना किसानों को सरकार किसान सम्मान निधि के रूप में दे रही है महिलाओं को लाडली बनाकर शशक्त और समृद्धि करने का काम शिवराज सरकार ने की है मोदी जी ने देश को समृद्धिशाली देश बनाया है आज देश 5 बड़े आर्थिक महाशक्तियों में जाना जाता है उन्होंहे कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार ने जन हित से जुड़ी सारी योजनायें बन्द कर दी थी 4 हजार बेरोजगारी भत्ता देने की भी बात कही गई थी लेकिन किसी भी बेरोजगार को भी 1 रुपया नही मिला ।कार्यक्रम का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष रोहणी रमण मिश्रा और आभार जिला उपाध्यक्ष इंद्रप्रकाश गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा संयोजक रामप्रसाद वैश्य, भा ज यु मो अध्यक्ष निशांत मिश्रा ,मंडल अध्यक्ष कृष्णलाल पयासी,पूर्णकालिक विस्तारक प्रमोद यादव ,सह प्रभारी मुरली धर द्विवेदी,मंडल उपाध्यक्ष रोहणी रमण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रप्रकाश गुप्ता ,भुमका सरपंच संध्या शुक्ला ,सरपंच चेतई सिंह ,युवा मोर्चा अध्यक्ष मड़वास लाला भैया शुक्ला,भा ज पा नेत्री लीला मिश्रा, भा ज पा नेता संजय सिंह, लाला भैया गर्ग, शिवेन्द्र तिवारी,राजकरण केवट ,सुधीर द्विवेदी, विवेक शुक्ला,प्रतीक द्विवेदी अम्बुजेश मिश्रा, लोकेश चतुर्वेदी,ध्रुव सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह का केंद्र की मोदी सरकार से आग्रह-सीनियर सिटीजन को रेल किराए में छूट तत्काल शुरू की जाए,देश के खिलाड़ियों, युवाओं, पत्रकारों,किसानों और शहीदों की विधवाओं की भी छूट बहाल करें

MP SIDHI NEWS TEAM

दोषी वन अमले के खिलाफ कार्यवाही करें शिवराजसिंह मृतक सुरेश बैगा के परिवार को दस लाख रूपये तत्काल दिए जाएं -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

रेत खदान संचालक की मनमानियाँ रोकने को लेकर हुई बैठक,नदी बचाने सहित कई मुद्दों को लेकर होगा अनिश्चित कालीन आंदोलन

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!