25.5 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

पूर्वांचल में भाजपा को मिली शानदार जीत का जश्न मनाया भाजपाइयों ने, की शानदार आतिशबाजी 

 सीधी। पूर्वांचल के राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में मिली शानदार जीत पर भाजपा पार्टी कार्यालय में शानदार आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर जश्न, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान की विशिष्ट उपस्थिति में मनाया और बधाइयां दी। 

शानदार आतिशबाजी के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं रणनीति का परिणाम है। यह जीत भाजपा के विजन को दर्शाती है। वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि पूर्वांचल की जीत 2023 और 24 का टेलर है। कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए श्री चौहान ने कहा कि यह जीत यह साबित करती है कि दाढ़ी बढ़ाने से वोट नहीं मिला करते। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष बद्रीश मिश्रा, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रसाद वैश्य, विश्व बंधु धर द्विवेदी, मोती लाल पटेल, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, राकेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला, अजय चौबे, मनोज तिवारी, ललन सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, संदीप शर्मा, दिनेश गुप्ता, राम प्रसाद साहू, नरेंद्र गौतम, रविंद्र गौतम, महेंद्र यादव, मुनिराज विश्वकर्मा, मोहम्मद नौशाद, विभा शर्मा, जगदंबा सोनी, अन्नू पांडे, निशा सिंह चौहान, जितेंद्र तिवारी,अजीत पाण्डेय, महिमा तिवारी, मीरा गौतम, आशा शुक्ला, मीना सिंह, रुचि सिंह, कंचन सिंह, किरण सिंह, पंकज पांडे, रन्नू साकेत, सविता सोनी, हरीनाथ सिंह चौहान सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

गल्ला चोरी के शक के वजह से बुआ करती थी गाली-गलौच तो भतीजे कर दिया विधवा बुआ की हत्या

MP SIDHI NEWS TEAM

4 से 9 जनवरी तक सीधी में आयोजित होगा महाउर नाट्य एवं विंध्य अंतर्रष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

MP SIDHI NEWS TEAM

रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत मलदेवा गांव में मिला नर कंकाल,इलाके में फैली सनसनी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!