27.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

विकास के लिए प्रदान करें, भाजपा को बहुमूल्य मत -शरदेन्दु तिवारी

चुरहट विधायक का धुआंधार जनसंपर्क जारी

सीधी। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं चुरहट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी और विधायक शरदेन्दु तिवारी का विभिन्न ग्राम पंचायत में धुआंधार जनसंपर्क जारी है। इस दौरान श्री तिवारी को लॉटरी बहन लाडली लक्ष्मी के साथ-साथ जनता का भरपूर आशीर्वाद और उसने प्राप्त हो रहा है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं प्रत्याशी विधायक श्री तिवारी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र अमरपुर में कहा कि कांग्रेस की सामंतवादी ताकतों ने चुरहट का बहुत नुकसान किया है। किंतु अब चुरहट की जनता विकास का स्वाद ले चुकी है। इसलिए विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी प्रचंड मतों से विजई होगी। मैं लगातार क्षेत्र में जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने के लिए जा रहा हूं, जिस प्रकार से महिलाओं के साथ साथ शोषितो एवं वंचितों की भीड़ उमड रही है, उससे यह स्पष्ट होता है कि चुरहट में पिछली बार की भांति इस बार भी भारतीय जनता पार्टी का कमल का फूल खिलेगा और चुरहट का विकास और तेजी से होगा।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री तिवारी ने अपने द्वारा कराई गई दर्जनों कार्यों का बखान करते हुए कहा कि मैं विगत 2 वर्षों में 3 वर्ष कोरोना और कमलनाथ के छोड़ करके, दो वर्षों में साढे चार सौ करोड़ से अधिक के कार्य चुरहट में करवाए हैं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि इसके पश्चात ग्राम पंचायत क्षेत्र मोहनिया, गन्नौर, हर्दिहा, गुलबासपुर, बूसी, बड़ोखर ,कोष्ठा कोठार सहित कई ग्राम पंचायत में नुक्कड़ सभा कर जनता जनार्दन से विजय श्री का आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महा मंत्री अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष रजनीश शुक्ला, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा सहित क्षेत्र के सरपंच, जनपद सदस्य, उप सरपंच और पंच के साथ-साथ सैकड़ो आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

टीकाकरण के बारे में गलत अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी दण्डात्मक कार्यवाही-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

MP SIDHI NEWS TEAM

Mp शिक्षा विभाग में 14 लाख से अधिक का गबन 9 लोगो के विरुद्ध दर्ज किया गया एफआईआर

VIKASH KUMAR DWIVEDI
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!