27.6 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

14 से 21 मार्च तक चलेगा मूल अभियान : माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानन्द शर्मा जी

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान एवं बूथ विस्तारक योजना-02 की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष जो अभियान चलाया गया था, उसमें हम 95 प्रतिशत बूथों तक पहुंचे थे और 60400 बूथों में त्रिदेव की रचना की थी।

इस वर्ष फिर से यह अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज प्रदेश स्तर की कार्यशाला आयोजित की गई है, उसी के अनुरूप जिला स्तर पर भी 1,2, और 3 मार्च को कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र की बैठकें 13 और 14 मार्च को होगी तथा 14 मार्च से मूल अभियान शुरू हो जाएगा। यह सात दिवसीय अभियान 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 23-24 मार्च को मंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। 25 मार्च को शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक होगी।

26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का मन की बात कार्यक्रम सुना जाएगा।इसके उपरांत 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है, जो बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।

श्री हितानंद जी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बूथों को सक्रिय तथा मजबूत बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जहां हम कमजोर हैं।

Related posts

ओबीसी कोटा बढ़ाने के अध्यादेश पर जारी रहेगी रोक, रोक हटाने से हाईकोर्ट का इनकार

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, एक्टिव केस 180 पार, इन जिलों में बिगड़े हालात

MP SIDHI NEWS TEAM

गणतंत्र दिवस पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा- 1 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!