36.7 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पंचायत चुनाव : आयोग ने मप्र सरकार को दिए ये निर्देश, 1 हफ्ते में देना होगा जवाब

भोपाल । मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त नहीं होंगे। राज्य चुनाव आयोग की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जारी रहेगी। वही आरक्षित पदों के संबंध में रि-नोटिफाई करने की कार्रवाई एक सप्ताह में कर आयोग को सूचित करने के निर्देश दिए है, जिससे इन स्थानों पर यथाशीघ्र निर्वाचन करवाया जा सके। 

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत चुनाव वर्ष 2021-22 के लिए जारी कार्यक्रम के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार अन्य पदों के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

आज शनिवार 18 दिसंबर 2021 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर विचार के लिए अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में के. कृष्णमूर्ति एवं विकास किशन राव गवली प्रकरण में दिए गए निर्णय का भी अध्ययन किया गया। आयुक्त बीपी सिंह ने बताया कि राज्य सरकार को पत्र लिख रहे हैं कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पदों के संबंध में रि-नोटिफाई करने की कार्रवाई एक सप्ताह में कर आयोग को सूचित करें, जिससे इन स्थानों पर यथाशीघ्र निर्वाचन करवाया जा सके।  आरक्षण के संबंध में कार्यवाही का अधिकार राज्य सरकार को है।

आयुक्त बीपी सिंह ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 17 दिसंबर 2021 तक अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों द्वारा उनके लिए आरक्षित पदों के लिए जो नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किए गए हैं, उन्हें सुरक्षित रखा जाए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जिला पंचायत सदस्य के 155, जनपद पंचायत सदस्य के 1273, सरपंच के 4058 और पंच के 64 हजार 353 पद आरक्षित हैं।

Related posts

इंदौर पुलिस की कालाबाजारी करने वालों के ऊपर बड़ी कार्यवाही : पुलिस ने कांग्रेस नेता को कालाबाजारी करते हुए किया गिरफ्तार, कांग्रेस ने पार्टी से किया निष्कासित

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायतों का फिर से होगा परिसीमन, नया अध्यादेश लागू, जानें ताजा अपडेट

MP SIDHI NEWS TEAM

ग्वालियर जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, तीन अस्पतालों के पंजीयन निरस्त, डॉक्टर पर FIR के निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!