29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

निमंत्रण में गए युवक का मिला शव, चार दिन बाद नदी में पड़ा मिला शव।परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

घटना जिले की कमर्जी थानांतर्गत का है जहाँ घर से निमंत्रण के लिए निकले युवक का शव नदी में पड़ा मिला है। कमर्जी पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। सीधी जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत चिलरी कला निवासी 33 वर्षीय युवक श्यामसुंदर जयसवाल पिता शंभू प्रसाद जयसवाल 30 जनवरी की शाम करीब 5 बजे के निमंत्रण में गया था।
मृतक जब देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन काफी परेशान हुए। ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन जब मृतक का पता नही चला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम के साथ आसपास की नदियों में तलाशा, रेस्क्यू टीम को किसी भी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लगी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास नरकुई नदी में सबको किनारे तैरता हुआ देखा गया। जहां पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तैराक था मृतक
मृतक युवक के चाचा मनोज जायसवाल ने बताया है कि हमारा भतीजा शुरू से ही नदियों में तैरता था, वह बारिश के समय में भी तेज बहाव
में तैर लेता था। इस तरह से उसका शव मिलना संदेहास्पद है। उक्त घटना को लेकर कमर्जी थाना प्रभारी विशाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया
है कि उक्त घटना के संबंध में पुलिस जांच में जुटी हुई है जल्द ही तथ्य सामने होंगे।

शरीर में हैं चोट के निशान
मृतक के भतीजे मनोज जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारे चाचा जो मृतक हैं, उनके शरीर में काफी चोट के निशान हैं। राड
से उन्हें मारा गया है, उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया है कि किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी ।

Related posts

कांग्रेस के युवा नेता संदीप उपाध्याय के सौजन्य से चिकित्सालय एवं मिश्रा नर्सिंग होम को दान की गई 100 नग भाप लेने की मशीन

MP SIDHI NEWS TEAM

सेवा, समर्पण और राष्ट्र भक्ति स्काउट गाइड की पहचान -कलेक्टर खान

MP SIDHI NEWS TEAM

।। सायबर एडवाइजरी, सायबर सेल जिला पुलिस बल सीधी ।।

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!