29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

वर्चुअल शामिल हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष 

सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सरकार के चौथी पारी के शानदार 2 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सासंद बी डी शर्मा, प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा के आतिथ्य में आयोजित हुई। 

शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल के बेमिसाल रहे 2 वर्ष -इंद्र शरण 

पार्टी कार्यालय में वर्चुअल संबोधन में सामिल होंने के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने शिवराज सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने को बेमिसाल बताया। 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ की एक्सीडेंटल सरकार ने प्रदेश को बंटाधार करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। वल्लभ भवन भ्रष्टाचार एवं दलाली के अड्डे बन गए थे। जनता के कल्याण की सारी योजनाएं जैसे संबल, लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन, प्रधानमंत्री आवास सहित सैकड़ों योजनाएं बंद कर आइफा अवॉर्ड करने में जुट गए थे। कांग्रेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के 15 महीने के शासनकाल में भ्रष्टाचार, तबादला उद्योग, अराजकता चरम पर थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के निर्देशन में प्रदेश को एक नई ऊंचाई पर ले गए। चाहे वह कोरोना काल हो, चाहे उसके बाद के, सभी में जनता की सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ने परिश्रम की पराकाष्ठा करके प्रदेश को यशस्वी और कल्याणकारी दिशा की ओर ले जा रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष ओं में अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडे, बद्री मिश्रा, सुधीर शुक्ला, एसआरटी महाविद्यालय के संचालक दीपक गुप्ता, जिला महामंत्री विवेक कोल, अशोक पटेल, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, नीलम पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह, मोर्चा जिला अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राकेश मौर्य, लोरिक प्रसाद यादव, मण्डल अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप शुक्ला, संदीप सिंह गहरवार, संदीप द्विवेदी, संजय सोनी, कंचन केसरी, निशा सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, मनोज तिवारी, महिमा तिवारी, आशा शुक्ला, बजरंगी गुप्ता, रत्नेश सिंह, अक्षय तिवारी, जितेंद्र तिवारी,जितेंद्र परिहार, आशीष चौबे, रवि प्रकाश तिवारी, सुरेश केवट, सविता सोनी, रत्नेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए इसके अतिरिक्त जिले के सभी मंडलों एवं बूथों में अध्यक्षों की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से जुड़े।

Related posts

एम.पी. एग्रो के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर जल्द मिलेगा राज्य मंत्री भारत

VIKASH KUMAR DWIVEDI

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 89 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 20 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा नेता जीतेंद्र, पुष्पराज, संतोष एवं तुषार को मिली बड़ी जिम्मेदारियां, जताया आभार 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!