29.2 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण ने नगर परिषद मझौली, चुरहट एवं रामपुर नैकिन के पार्षद प्रत्याशियों किए घोषित, दी विजय श्री की शुभकामनाएं

जिले के सभी नगरीय निकाय चुनावों में प्रचंड मतों से जीतेगी भाजपा - इंद्र शरण

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के अनुमोदन एवं जिला चयन समिति की सहमति उपरांत नगर परिषद रामपुर नैकिन, चुरहट एवं मझौली के नगरीय निकाय चुनाव 2022 के लिए वार्ड के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने की और सभी घोषित उम्मीदवारों के विजय श्री की कामना की।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने उम्मीदवारों की घोषणा के पश्चात सीधी, मझौली, रामपुर नैकिन एवं चुरहट नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत की बात कही एवं सभी नगरी निकाय निकाय चुनावों में भाजपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने में सफल होगी। 
जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि सभी घोषित उम्मीदवार जनता के बीच जाकर आशीर्वाद प्राप्त करें। भाजपा में ना तो कोई गुटबाजी है और ना ही जीत को लेकर कोई संशय।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे ने बताया कि रामपुर नैकिन नगर परिषद के वार्ड प्रत्याशियों में वार्ड एक अनारकली कोल, दो नरेंद्र सिंह , तीन नागेंद्र सिंह, चार गुड़िया साकेत, पांच रामकुमार साहू, छ नारायण देवी गुप्ता, सात सावित्री साहू, आठ गीता बसोर, नौ आनंद बिहारी मिश्रा, दस शीला कोल, ग्यारह मीरा गुप्ता, बारह राजकुमार गुप्ता, तेरह संगीता गुप्ता, चौदह रवि साकेत एवं 15 उषा मिश्रा को बनाया गया है। वही नगर परिषद मझौली में वार्ड क्रमांक एक रजुआ सिंह, दो मीना सिंह, तीन मीराबाई रजक, चार सुशीला सिंह, पांच पार्वती कोल, छ लवकेश सिंह, सात उदय भान यादव, आठ हितेश गुप्ता, नौ शंकर प्रसाद गुप्ता, दस रंजना गुप्ता, ग्यारह गोविंद प्रसाद साकेत, बारह अवधेश कोल, तेरह हिमांशु तिवारी, चौदह शांति बाई कुशवाहा, पन्द्रह सुधा तिवारी एवं नगर परिषद चुरहट हेतु वार्ड क्रमांक एक विक्रम यादव, दो संजू रावत, तीन नरेंद्र मणि पांडे, चार चिंतामणि कोल, पांच राज बहोर बंसल, छ ललिता शर्मा, सात रजनी केवट, आठ सरोज गुप्ता, नौ शांति पटेल, दस राजकली पटेल, ग्यारह शैलेंद्र कुमार गुप्ता, बारह प्रियंका पटेल, तेरह सूर्यभान पटेल, चौदह संगीता साकेत एवं पन्द्रह रिंकू पटेल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

Related posts

केन्द्रीय बजट अमीरों और उद्योगपतियों के फायदे के लिए किसानों को शोषण से बचाने के लिए कुछ नहीं किया ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्वस्त करना चाहती है सरकार -अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थित में आज रात मोहनिया से चुरहट की सड़क में लगेगा काम

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 टीकाकरण महोत्सव कुल 102 प्रतिशत कवरेज के साथ तीसरे दिन 5500 से अधिक टीकाकृत-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!