29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

भाजपा ने घोषित किए नगर पालिका परिषद के पार्षद प्रत्याशी

सीधी ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के अनुमोदन एवं संभागी चयन समिति के सहमति उपरांत भाजपा ने सीधी नगर पालिका परिषद के वार्ड के प्रत्याशियों की घोषणा आज स्थानीय 7 इलेवन होटल में भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला एवं जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा की उपस्थिति में घोषित की।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि घोषित किए गए वार्डो के पार्षद प्रत्याशीयो पार्षदों में वार्ड क्रमांक एक सोमवती जायसवाल, दो सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, तीन सुलेखा सोनी, चार विभा शर्मा, पांच आनंद परियानी, छ जय शंकर लाल केवट, सात श्रीकांत पांडे, आठ बृजेश साकेत, नौ राकेश सिंह रिंकू, दस रविंद्र गौतम, ग्यारह रमा सिंह, बारह सुभा देवी, तेरह कंचन पांडे, चौदह अमित प्रधान, पन्द्रह सावित्री सोनी, सोलह जमुना कोल, सत्रह उत्तरा वर्मा, अठारह उर्मिला सिंह, उन्नीस पूनम सोनी, बीस श्याम लाल केवट, इक्कीस रन्नू साकेत, बाइस संजय शुक्ला, तेइस रुचि सिंह, चौबीस गीता सिंह है।

सीधी को स्मार्ट सिटी एवं गरीबों के कल्याण के लिए जीत भाजपा की सुनिश्चित – शरदेन्दु

प्रत्याशी घोषणा उपरांत भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि सीधी अब भाजपा के नेतृत्व में मिनी स्मार्ट सिटी की ओर निरंतर अग्रसर है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण की सैकड़ों योजनाएं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संबल, लाडली लक्ष्मी सहित दर्जनों योजनाएं के साथ आप सभी जनता जनार्दन के बीच पहुंचकर कमल के लिए वोट मांगे। वही विपक्षियों पर तंज कसते हुए कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने ढाई लाख गरीबों के आवास पैसे का रोना रोकर वापस कर दिए थे। पात्र लोगों के नाम काट दिए थे, जिसके कारण लोग खाद्यान्न से वंचित हो गए थे। गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही योजना, संबल को बंद कर दिया था। इसलिए आप सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान के नाम पर कमल के लिए वोट मांगे और जनता के बीच गर्व के साथ और सेवाभाव से जाएं। आप की विजय सुनिश्चित है।

सीधी का विकास उज्जवल और ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा को विजई बनाएं – इंद्र शरण

प्रत्याशियों के नाम के घोषणा के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने सभी प्रत्याशियों को विजय श्री की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए समाज के हर वर्ग के लिए सैकड़ों योजनाएं एवं कार्यक्रम है। हमने सीधी को मिनी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया है और कर कर रहे हैं। सीधी का विकास उज्जवल और ऐतिहासिक हो, इसके लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील भी की। भाजपा ही जीतेगी, ना जीतने के कोई कारण नहीं है।

भाजपा की जीत ऐतिहासिक और भव्य सुनिश्चित करें कार्यकर्ता – केदारनाथ

सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि टिकिटार्थी हमारे पास सैकड़ों की संख्या में थे ,किंतु टिकट केवल 24 को ही मिलना था। हमारे लिए हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। भाजपा का कार्यकर्ता कमल के लिए काम करता है। इसलिए नगर पालिका में हमें जीतने से कोई नहीं रोक सकता। विपक्षी तो हमारे सामने कहीं से कहीं तक टिकते ही नहीं है। हमने जनता जनार्दन की सेवा की है। नगर पालिका में हम 24 के 24 पार्षद रिकॉर्ड जीत के साथ नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष बनाएंगे। अध्यक्ष ओबीसी महिला है ,इसमें किसी को कोई संदेह करने की जरूरत नहीं है। पत्रकार वार्ता का संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, बद्री मिश्रा, तुषार द्विवेदी, विक्रांत सोनी सहित सभी वार्ड के प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधि और पार्षद समर्थक उपस्थित रहे।

Related posts

गबन राशि की बरामदगी हेतु 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी सिंगरौली के युवा कार्यकर्ता कोविड प्रभावित लोगों के घर पहुंचकर यथा संभव मदद करे-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थित में आज रात मोहनिया से चुरहट की सड़क में लगेगा काम

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!