29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

कोविड वैक्सीनेशन बैठक संपन्न,कोविड वैक्सीनेशन कराएं- कोरोना भगाएं- डॉ देवेंद्र त्रिपाठी 

कोविड वैक्सीनेशन मंडल प्रभारीओं की बैठक भाजपा कार्यालय सीधी में जिला प्रभारी डॉ देवेंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की सहमति से मंडल प्रभारीयों की घोषणा की गई।

 मंडल प्रभारीओ में रामपुर डॉ प्रहलाद शुक्ला, खड्डी डॉ रविशंकर शुक्ला, चुरहट डॉक्टर अतुल गौतम, पटपरा डा वीरेंद्र कुमार सिंह, बहरी डॉ रामचंद्र तिवारी,बरमबाबा डॉ यम पी सिंह, सीधी नगर डॉ विशाल बाघवानी, सेमरिया डॉ विपिन शर्मा,कुचवाही डॉ अन्नपूर्णा सिंह,मझौली डॉ मुनीश्वर द्विवेदी,मडवास डा गौरव कुमार पांडे, पोड़ी डॉ शिव शंकर नामदेव, कुसमी डॉ सुनील कुमार जायसवाल, सिहावल डॉक्टर सिद्धार्थ गौतम, सोनवर्षा डॉक्टर शिव कुमार द्विवेदी को नियुक्त किया गया है।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी डॉ त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को कोरोना मुक्त करने का संकल्प लिए हैं। वैक्सीनेशन चरणवध्द तरीके से चालू है। कोविन या आरोग्य सेतु या वैक्सीनेशन सेंटर के माध्यम से अपना पंजीयन अवश्य कराऐ और अपनी बारी आने पर वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। कोरोना वैक्सीनेशन  के राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बने। भ्रम एवं अफवाह से बचें। बुजुर्गों एवं मरीजों का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। दो गज की दूरी मास्क है जरूरी के साथ को कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।

 बैठक में प्रमुख रुप से जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ मनोज सिंह, डॉ शिव कुमार द्विवेदी, डा एम पी सिंह, डा अन्नपूर्णा सिंह, डा रविशंकर शुक्ला, डॉक्टर अतुल गौतम, डॉक्टर विशाल वाधवानी, डॉक्टर वीके सिंह सहित सभी मंडलों के प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

शहीद रामसिया की स्मृति में आयोजित हुआ विशाल कवि सम्मेलन

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी-रीवा मोहनिया टनल के पास भीषण सड़क हादसे का आरोपी श्यामलाल रावत गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 16 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग,जिले में आज 3 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!