24.5 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सिवनी में मॉब लिंचिंग का मामला आया सामने ,​​​​​​​गोमांस तस्करी के शक में 2 आदिवासियों को पीट-पीटकर मार डाला

MP के सिवनी में मंगलवार को मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। गोमांस के शक में तीन आदिवासियों को लाठियों से जमकर पीटा गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक घायल है। मौत की खबर से गुस्साए ग्रामीणों ने जबलपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम लगा दिया। मामला कुरई थाना अंतगर्त बादल पार चौकी क्षेत्र का है। हत्या और चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

कुरई के गांव सागर और सिमरिया गांव के धानशाह (54) व संपत बट्टी ( 60) को कुछ युवकों ने लाठियों से पीटा था। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि हत्या करने वाले बजरंग दल से जुड़े हैं। सूचना मिलने पर बरघाट से कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह का ककोडिया भी कुरई पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों के साथ हाईवे पर बैठकर प्रदर्शन किया। विधायक ने आरोप लगाया है कि आरोपी बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मौके से 12 किलो मांस मिला
कुरई थाना प्रभारी गनपत सिंह उइके का कहना है कि मौके से लगभग 12 किलो मांस मिला है। जिसकी जब्ती बनाकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

आखिर कब तक कोरोना का डर बता कर लोगों का खून चूसती रहेगी सरकार,आंदोलन को कुचलने का प्रयास करने लगती सरकार-नारायण त्रिपाठी

MP SIDHI NEWS TEAM

दिनदहाड़े युवती के अपहरण का मामला, प्रेमी ने ही दिया घटना को अंजाम

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वत के बदले रेप : जमीन और मकान का नामांतरण करवाने की एवज में लूट ली इज्जत, FIR

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!